{"_id":"ae23258ea161bc3bf7abaa4fad627c12","slug":"two-additional-challan-introduced-in-udhampur-bomb-attack-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"उधमपुर बम हमले के मामले में दो अतिरिक्त चालान पेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उधमपुर बम हमले के मामले में दो अतिरिक्त चालान पेश
ब्यूरो/अमर उजाला, उधमपुर
Updated Tue, 29 Dec 2015 11:23 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीफ मामले के बाद नगर के शिवनगर में ट्रक पर पेट्रोल बम से हमले के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों के खिलाफ अलग- अलग चालान पेश किए। इनमें से एक आरोपी नाबालिग है। उसके खिलाफ जुवेनाइल एक्ट और दूसरे आरोपी जसबीर सिंह के खिलाफ भी इसी मामले में अलग से चालान पेश किया गया।
विज्ञापन
जसबीर सिंह के खिलाफ बाईपास पर नौ अक्तूबर को ही कश्मीर से जम्मू जा रहे ट्रकों पर पथराव करने का मामला चल रहा है। अब जसबीर सिंह पेट्रोल बम मामले में भी आरोपी बनाया गया है। जसबीर सिंह पूर्व पुलिसकर्मी है।
विज्ञापन
एडवोकेट पवन जंडियाल के अनुसार मामले में 12 आरोपी हैं। एफआईआर 367/15 में बाईपास पर ट्रकों पर पथराव करने के मामले में तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज है। इसमें जसबीर सिंह के अलावा बलविंद्र सिंह और दानिश शामिल थे।
विज्ञापन
दूसरी एफआईआर 368/15 में नौ लोग आरोपी हैं। यह मामला शिवनगर में नौ अक्टूबर की रात एक निजी होटल के सामने ट्रक पर पेट्रोल बम से हमला करने का है। इसमें आरोपी जसबीर सिंह के खिलाफ पहले भी कई आपराधिक मामले दर्ज हैं।
जिस कारण उसे नौकरी से निष्कासित कर दिया गया था। नौ आरोपियों में संदूर सिंह, पम्मा, हरीश सिंह कटोच, बल बहादूर सिंह, धरेंद्र सिंह, राहुल शर्मा, रामेश्वर सिंह शामिल हैं।
पेट्रोल बम के हमले में गंभीर रुप से झुलसे ट्रक ड्राइवर जाहिद अहमद निवासी अनंतनाग की दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में मौत हो गई थी, जबकि कंडक्टर शौकत गंभीर रूप से झुलस गया था। इनका उधमपुर जिला कोर्ट में आठ दिसंबर को चालान पेश किया गया था। अगली पेशी 12 जनवरी को होगी।