फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Two accused arrested with heroin

Jammu News: हेरोइन के साथ दो आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
Two accused arrested with heroin
पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ अपने अभियान को जारी रखते हुए राष्ट्रीय राजमार्ग पर जखैनी नाका प्वाइंट पर शनिवार को नियमित यातायात जांच के दौरान दो अंतर जिला मादक पदार्थ की तस्करी के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। तलाशी में दोनों से 125.84 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) बरामद किया गया।
विज्ञापन

थाना उधमपुर की पुलिस टीम ने जम्मू से आ रहे एक वाहन को रोका। जांच के दौरान चालक से 59.22 ग्राम और सह-चालक से 66.62 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। दोनों को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी मुख्तियार अहमद निवासी करमारा, पुंछ और नजाकत हुसैन निवासी झूलास, पुंछ के खिलाफ एनडीपीएस अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

आरोपी मुख्तियार अहमद को पहले भी रेहंबल थाने में एनडीपीएस अधिनियम के तहत दर्ज मामले के तहत गिरफ्तार किया गया था। उस मामले में तीन आरोपी थे जिनमें से दो को जमानत मिल गई थी। वह उसमें शामिल था। उधमपुर पुलिस ने पुंछ में उसकी संपत्ति भी जब्त की थी। इसके बावजूद उसने अपनी अवैध गतिविधियां जारी रखीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

अब उसे फिर से एनडीपीएस मामले में गिरफ्तार किया गया है। उधमपुर पुलिस ने जनता से अपील की है कि वे अपने क्षेत्रों में नशीली दवाओं की तस्करी या सेवन के बारे में जानकारी देकर नशे के खिलाफ लड़ाई में सक्रिय रूप से पुलिस को सहयोग दे। सूचना देने वालों की पहचान गोपनीय रखी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed