फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   twin attacks in Kashmir valley happened on thursday

कश्मीर: श्रीनगर और कुलगाम में दोहरे आतंकी हमले के दौरान 2 पुलिसकर्मी हुए शहीद

Fri, 16 Jun 2017 11:01 AM IST
अमृतपाल सिंह बाली,अमर उजाला/श्रीनगर
अमृतपाल सिंह बाली,अमर उजाला/श्रीनगर Updated Fri, 16 Jun 2017 11:01 AM IST
विज्ञापन
twin attacks in Kashmir valley happened on thursday
कश्मीर में तैनात जवान - फोटो : File Photo

लश्कर और हिजबुल के पुलिस को निशाना बनाए जाने की धमकी देने के एक दिन बाद ही आतंकियों ने वीरवार को दो स्थानों पर पुलिसकर्मियों को निशाना बनाया। दक्षिणी कश्मीर के कुलगाम तथा श्रीनगर में दो स्थानों पर हमले कर दो पुलिसकर्मियों की हत्या कर दी। एक पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल है।

विज्ञापन


सूचना पर पहुंचे सुरक्षा बलों ने इलाके में तलाशी अभियान चलाया। जानकारी के अनुसार कुलगाम जिले के बोगुंड गांव में एक पुलिसकर्मी अपने घर के बाहर खड़ा था। इसी दौरान आतंकियों ने वहां पहुंचकर पुलिस कर्मी पर ताबड़तोड़ फायरिंग की। गोलियां लगने से वह बुरी तरह घायल हो गया।
विज्ञापन


घायल पुलिसकर्मी को तत्काल पास के अस्पताल में ले जाया गया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। पुलिसकर्मी की शिनाख्त शब्बीर अहमद के रूप में हुई है। वह इन दिनों छुट्टी पर था। पुलिसकर्मी जिले के दमहाल हांजीपुरा में तैनात था। सूत्रों के अनुसार इससे पूर्व भी 2016 में घाटी में भड़की हिंसा के दौरान प्रदर्शनकारियों द्वारा उसके घर को आग लगाने की कोशिश की गई थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

आतंकियों ने नजदीक से मारी गोली

twin attacks in Kashmir valley happened on thursday
आतंकी हमले की साजिश - फोटो : फाइल फोटो

एसएसपी कुलगाम श्रीधर पाटिल ने बताया कि कांस्टेबल शब्बीर अहमद डार पिछले 2-3 दिन से किसी काम से छुट्टी पर घर आया था। घर के करीब दो-तीन आतंकियों ने उस पर नजदीक से हमला किया, जिसमें उसे कई गोलियां लगीं। पाटिल के अनुसार हत्या को अंजाम देने में कुछ ओजीडबल्यू ने भी सहायता की है।

शुरुआती जांच में यह बात सामने आई है कि इसके पीछे हिज्ब के जिला कमांडर अल्ताफ अहमद डार का हाथ है। जिले की पुलिस लाइन में पूरे सम्मान के साथ शब्बीर को श्रद्धांजलि दी गई। इस अवसर पर दक्षिणी कश्मीर के डीआईजी एसपी पाणि, एसएसपी के अलावा अन्य अधिकारी और परिवार वाले मौजूद थे।

श्रीनगर के बाहरी क्षेत्र हैदरपोरा में वीरवार शाम आतंकियों ने पुलिस के रात्रिकालीन दस्ते (नाइट कौलम) को निशाना बनाते हुए उस पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाईं। आतंकी गाड़ी में सवार थे और घटना को अंजाम देने के बाद मौके से फरार हो गए। 

इलाके में सुरक्षाबलों ने चलाया सर्च ऑपरेशन

twin attacks in Kashmir valley happened on thursday
कश्मीर में तैनात जवान - फोटो : फाइल फोटो

हमले में पुलिस के दो जवान गंभीर रूप से घायल हो गए जिन्हे तुरंत सेना के 92 बेस अस्पताल में इलाज के लिए ले जाया गया। इनमें से एक की मौत हो गई, जिसकी शिनाख्त बांदीपोरा के अष्टेंगू के सज्जाद के रूप में हुई है। दूसरे की हालत गंभीर बनी हुई है। हमले के तुरंत बाद आस पास के इलाकों में तलाशी अभियान चलाया गया। आसपास के इलाकों में पुलिस नाकों को भी अलर्ट कर दिया गया।

लश्कर आतंकियों ने दी थी धमकी

twin attacks in Kashmir valley happened on thursday
Terrorist - फोटो : फाइल फोटो

बुधवार को लश्कर के स्थानीय कमांडर बशीर लश्कर ने वीडियो जारी कर पुलिसकर्मियों को धमकी दी थी। उन्हें पुलिस की वर्दी छोड़कर आतंकवाद का रास्ता अपनाने को कहा था। साथ ही चेताया था कि अब पुलिस के जवानों तथा अफसरों को निशाना बनाया जाएगा।

आतंक के रास्ते को अपनाने वालों को पैसे देने और मुजाहिदों और हुर्रियत पसंद लोगों का साथ देने को कहा था। आतंकी संगठन हिजबुल मुजाहिदीन ने भी मंगलवार को किए गए आतंकी हमलों की जिम्मेदारी लेते हुए इसे हिज्ब कमांडर सब्जार की मौत का बदला बताया था। भविष्य में और हमले करने की धमकी के साथ ही खासतौर पर पुलिस को निशाना बनाने की चेतावनी दी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed