फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   twin attacks are creating more explosions enquiry still on

ज्यादा मारक साबित हो रही दोहरे आतंकी हमले की रणनीति

Thu, 01 Dec 2016 01:43 PM IST
ओमपाल संब्याल, अमर उजाला/जम्मू
ओमपाल संब्याल, अमर उजाला/जम्मू Updated Thu, 01 Dec 2016 01:43 PM IST
विज्ञापन
twin attacks are creating more explosions enquiry still on
Terrorist - फोटो : File Photo

आतंकी हमलों को ज्यादा मारक बनाने के लिए पाकिस्तान की दोहरे हमलों की रणनीति ने सुरक्षा एजेंसियों के सामने नई चुनौती खड़ी कर दी है। एक ही दिन एक से ज्यादा जगहों को टारगेट कर पाकिस्तान नुकसान के दायरे को बढ़ाने की फिराक में है।

विज्ञापन


इस रणनीति को हाल के वर्षों में बहुत हद तक पाकिस्तान को कामयाबी भी मिली है।खासकर अंतरराष्ट्रीय सीमा (आईबी) से लगते जम्मू, सांबा और कठुआ जिलों में किए गए हमलों से भारी नुकसान हुआ है। हालांकि मंगलवार को रामगढ़ सेक्टर में बीएसएफ ने तीन आतंकियों को बिना किसी जानी नुकसान के ढेर कर दिया।
विज्ञापन


लेकिन इसी दिन नगरोटा में आतंकियों ने दो सैन्य अफसरों सहित कुल सात सैन्य कर्मियों को शहीद कर दिया। चमलियाल से नगरोटा की दूरी लगभग 60 किलोमीटर है।

आईबी से सटे कठुआ, सांबा और जम्मू जिले बन चुके निशाना

twin attacks are creating more explosions enquiry still on
आतंकी हमले की साजिश - फोटो : Demp Pic.

खुफिया सूत्रों की मानें तो हमलों की इस बदली रणनीति को पार पाना चुनौतीपूर्ण है। एक से अधिक स्थानों पर हमलों से न सिर्फ सुरक्षा एजेंसियाें का समन्वय प्रभावित होता है, बल्कि असमंजस का माहौल भी बन जाता है। हमले की सूचनाएं शेयर करने से लेकर आतंक रोधी अभियान चलाना अपेक्षाकृत ज्यादा मुश्किल हो जाता है।

ट्विन अटैक की रणनीति को जम्मू संभाग के आईबी से सटे इलाकों में आजमाया जा रहा है। 26 सितंबर, 2013 को आतंकियों ने कठुआ और सांबा जिलों में दोहरा हमला किया। इस हमले में लेफ्टिनेंट कर्नल सहित चार सैन्य कर्मी, चार पुलिसकर्मी और दो नागरिक मारे गए थे।

20 मार्च 2015 को आतंकियों ने कठुआ जिले के राजबाग पुलिस थाने पर हमला किया। इसकी अगली सुबह इसी आतंकी समूह के दूसरे ग्रुप ने सांबा सैन्य शिविर पर हमला किया। हमले में तीन सुरक्षा बलों और नागरिकों की मौत हो गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed