फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Twenty20 Championships Casey , Country Clear

ट्वंटी-20 चैंपियनशिप में केसी, कंट्री छाये

Mon, 10 Nov 2014 10:18 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू Updated Mon, 10 Nov 2014 10:18 AM IST
विज्ञापन
Twenty20 Championships Casey , Country Clear

तीसरी ईद दीपावली मिलन ट्वंटी-20 क्रिकेट चैंपियनशिप में रविवार को केसी स्पोर्ट्स क्लब और कंट्री क्रिकेट एकेडमी ने प्रतिद्वंद्वियों को पछाड़कर अगले दौर में प्रवेश किया। विजेता टीम के खिलाड़ियों ने सामने वालों को आगे आने का कोई मौका नहीं दिया और जीत दर्ज की। अभिशांत और संत बख्श को मैन आफ द मैच के पुरस्कार से नवाजा गया।

विज्ञापन


गुलशन ग्राउंड जम्मू में रविवार को खेले गए पहले मुकाबले में केसी स्पोर्ट्स इलेवन ने युनाइटेड क्रिकेट क्लब को चार विकेट से पछाड़कर जीत दर्ज की। युनाइटेड इलेवन ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित बीस ओवर में पांच विकेट के नुकसान पर 170 रनों का स्कोर खड़ा किया। हमेर ने 85, हबीब ने 20 रनों का योगदान दिया।
विज्ञापन


केसी स्पोर्ट्स क्लब की ओर से जतिन और इरशाद ने दो-दो तथा अभिशांत, बागल ने एक-एक विकेट चटकाया। इसके जवाब में केसी के बल्लेबाजों ने अंतिम ओवर में छह विकेट गंवाकर रोमांचक मुकाबले में जीत दर्ज कर ली। अभिशांत ने 52 और साहिल ने 51 रनों की पारी खेली।
विज्ञापन
विज्ञापन


युनाइटेड ब्ल्यू की ओर से राजेश ने तीन, कालू ने दो, साकिब ने एक विकेट चटकाया। दूसरे मुकाबले में कंट्री एकेडमी ने हरियाणा इलेवन को पछाड़ा। कंट्री एकेडमी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 18 ओवर में सात विकेट पर 171 रनों का स्कोर खड़ा किया। संत बख्श ने 51, आकाश ने 40, राकी ने 25 रन टीम के खाते में जोड़े।


जीसीए हरियाणा की ओर से आशीष व सुरेंद्र ने दो-दो विकेट चटकाए, लेकिन लक्ष्य का पीछा करने उतरे टीम के बल्लेबाज जीत दर्ज नहीं कर सके। आशीष ने 13, दीक्षु ने 12 रन जोड़े। एक अन्य मुकाबले में खराब रोशनी के कारण तनिष्ता क्लब और अखनूर क्लब के बीच मुकाबले को दोबारा करवाने का फैसला किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed