फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   TV actor Anoop Upadhyay said no intention of going into politics

जम्मू-कश्मीरः राजनीति में जाने को लेकर टीवी कलाकार अनूप उपाध्याय का बड़ा बयान

Mon, 10 Feb 2020 12:59 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: प्रशांत कुमार Updated Mon, 10 Feb 2020 12:59 PM IST
विज्ञापन
TV actor Anoop Upadhyay said no intention of going into politics
अनूप उपाध्याय - फोटो : सोशल मीडिया

हास्य टीवी धारावाहिकों के प्रसिद्ध कलाकार अनूप उपाध्याय का मानना है कि उन्हें कई तरह की भूमिकाएं मिलीं, पर हास्य कलाकार की भूमिका सबसे अधिक पसंद है। कारण, आज लोगों में तनाव काफी अधिक है। यदि किसी हास्य सीरियल को देखकर उनका तनाव कम होता है तो यह सबसे बड़े सुकून की बात होगी।

विज्ञापन


लापतागंज के छोटू मामा, नीली छतरी वाले के इंस्पेक्टर गोवर्धन दुबे, भाभी जी घर पर हैं के डेविड मिश्रा और जीजा जी छत पर हैं के मुरारी लाल बंसल के किरदार कर मशहूर टीवी कलाकार अनूप इन दिनों शहर में हैं।
विज्ञापन


अपनी भतीजी पंखुड़ी उपाध्याय की शादी के सिलसिले में यहां आए अनूप ने बता कि टीवी की दुनिया काफी चुनौतीपूर्ण है, फिर भी फिल्मों से अधिक प्यारी है। इसमें एक समयबद्धता होती है। लोगों की सीरियल की कड़ी टूट न पाए इसे ध्यान में रखकर काम करना पड़ता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

1997 में उपाध्याय एटा से मुंबई गए थे

उत्तर प्रदेश के एटा जिले के रहने वाले उपाध्याय का कहना है कि 1997 में वे एटा से मुंबई गए थे। वहां उन्होंने कड़ी मेहनत से मुकाम पाया। एटा के लोगों का प्यार और आशीर्वाद था, जिसकी वजह से वह सफल हुए। सुनीति को दार्जिलिंग में एक शूटिंग के दौरान मिले और शादी की। उसे पाकर जीवन में काफी सुधार आया है। बेटी अनुकृति से भी सीख मिलती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed