{"_id":"648c3eaf1baef532b36a4085dd938539","slug":"tulip-garden-will-be-more-beautiful-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तो अब साल भर गुलजार रहेगा श्रीनगर का ट्यूलिप गार्डन ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तो अब साल भर गुलजार रहेगा श्रीनगर का ट्यूलिप गार्डन
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
Updated Sun, 27 Dec 2015 04:03 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रीनगर के ट्यूलिप गार्डन को 12 महीने गुलजार रखने के लिए पोस्ट हार्वेस्ट मैनेजमेंट हेतु कोल्ड स्टोरेज बनाया जाएगा। इसके लिए बागवानी विभाग ने बुधवार को चार करोड़ रुपये मंजूर किए।
विज्ञापन
मंत्री ने गार्डन का दौरा करने के बाद अधिकारियों के साथ बैठक की और इसकी घोषणा की। अधिकारियों को यह भी कहा गया कि ट्यूलिप बल्बों की पैदावार में आत्मनिर्भर बनें, ताकि दूसरे राज्यों पर निर्भर न रहना पड़ा। इतनी पैदावार होनी चाहिए कि इसे बेचा जा सके।
विज्ञापन
मंत्री ने कहा कि अगले पांच साल तक बल्बों की पैदावार में राज्य आत्मनिर्भर बनना चाहिए। वहीं विभाग के निदेशक से कहा कि इसके लिए एक बेहतरीन सेंटर बनाएं।
विशेषज्ञों की मदद से इसके लिए डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट बनाने को कहा। इस सेंटर में फूलों का व्यापार होगा। विभाग भारत सरकार के एग्रीकल्चर एंड प्रोसेस्ड फूड प्रोडक्ट्स एक्सपोर्ट डेवलपमेंट अथारिटी से बात करेगा, ताकि ग्लोबल मार्केट में इसका निर्यात किया जा सके। गार्डन की पांच हेक्टेयर भूमि पर नर्सरी बनाने के निर्देश भी दिए गए।
विज्ञापन