{"_id":"580b4da2ffcf38d30bd92555949b517f","slug":"tuf-competition-for-pg-seats-in-ju-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीजी में सीटों के लिए कांटे की टक्कर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीजी में सीटों के लिए कांटे की टक्कर
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
Updated Wed, 15 Jul 2015 01:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू यूनिवर्सिटी के विभिन्न कैंपस सहित मान्यता प्राप्त कालेजों में पीजी (पोस्ट ग्रेजुएट) और यूजी (अंडर ग्रेजुएट) की तीन हजार के करीब सीटों के दाखिले के लिए आवेदन फार्म भरने की प्रक्रिया मंगलवार को भी जारी रही। पीजी और यूजी की सीटों के दाखिले के लिए आवेदन प्रक्रिया के लिए विवि ने आखिरी तिथि बुधवार को रखी है। इसके बाद नब्बे रुपये की लेट फीस के साथ अठारह जुलाई तक विद्यार्थी अपना आवेदन फार्म जमा करवा सकते हैं।
विज्ञापन
बुधवार को शब-ए-मेराज के चलते सरकारी छुट्टी घोषित की गई है। विवि प्रशासन की ओर से पीजी कोर्सों के आवेदन फार्म जमा करने के लिए विवि कैंपस के सभी विभागों को खुला रखने का निर्णय लिया है। छुट्टी के दिन होने के बावजूद यूनिवर्सिटी में वर्किंग डे रहेगा, जिसके चलते विद्यार्थी आसानी से अपने आवेदन फार्म जमा करवा सकते हैं। मंगलवार को जेयू कैंपस के विभिन्न विभागों में विद्यार्थियों की अच्छी-खासी भीड़ देखने को मिली, जो अपना आवेदन फार्म जमा करवाने के लिए पहुंचे हुए थे।
विज्ञापन
इसके साथ ही स्टूडेंट वेलफेयर विभाग सहित डीन एकेडमिक अफेयर्स विभाग में विद्यार्थी अपने आवेदन फार्म का सत्यापन करवाने के लिए जुटे हुए थे। सुबह से लेकर देर शाम तक सभी विभागों में विद्यार्थी अपने आवेदन फार्म जमा करवाने के लिए पहुंचते रहे। डीन एकेडमिक अफेयर्स विभाग के अधिकारियों ने जानकारी दी कि भाषा विषयों सहित साइंस के विभिन्न विषय खासकर बाटनी, जियोलॉजी विषयों के लिए विद्यार्थियों के बीच कांटे की टक्कर रहेगी।
विज्ञापन
उन्होंने बताया है कि साइंस संकाय के विभिन्न विषयों में सबसे ज्यादा आवेदन फार्म आए हैं। विवि के पीजी कोर्सों में कौन से विषयों के लिए कांटे की टक्कर रहेगी, इसके बारे में बीस जुलाई को ही जानकारी मिल सकेगी। विवि के विभिन्न विभागों की ओर से बीस जुलाई को पहली मेरिट लिस्ट जारी की जाएगी।