{"_id":"a45533ecd3768f805d5f6b13b8cd9c27","slug":"truck-driver-killed-in-accident-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अपने ही ट्रक से कुचलकर चालक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अपने ही ट्रक से कुचलकर चालक की मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, कठुआ
Updated Thu, 02 Oct 2014 11:42 PM IST
विज्ञापन
राज्य के प्रवेशद्वार लखनपुर में दर्दनाक हादसे में ट्रक चालक बुरी तरह से घायल हो गया। आनन-फानन उसे जिला अस्पताल लाया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसे जीएमसी जम्मू रेफर कर दिया गया। उसकी जीएमसी में उपचार के दौरान मौत हो गई। मृतक करनैल सिंह (50) गुरदासपुर, पंजाब का निवासी था।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार वीरवार की सुबह करनैल सिंह ने ट्रक (पीबी069-2744) को सड़क के किनारे खड़ा कर किसी काम से उसके पीछे चला गया। इसी दौरान अचानक ट्रक पीछे की तरफ चलने लगा, जिससे चालक बुरी तरह कुचल गया।
विज्ञापन
आसपास के लोगों ने उनको गंभीर हालत में उसे जिला अस्पताल पहुंचाया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे जीएमसी जम्मू रेफर कर दिया गया। जीएमसी में उपचार के दौरान चालक की मौत हो गई।
विज्ञापन