{"_id":"67f594dad08afe8d350c2e11","slug":"truck-car-collision-in-bijbihara-two-young-cricketers-died-srinagar-news-c-10-1-jam1005-584942-2025-04-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: बिजबिहाड़ा में ट्रक-कार में टक्कर, दो युवा क्रिकेटरों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: बिजबिहाड़ा में ट्रक-कार में टक्कर, दो युवा क्रिकेटरों की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- टूर्नामेंट में भाग लेकर लाैट रहे थे जसिफ और इरफान, घायल दो अन्य साथियों का चल रहा इलाज
संवाद न्यूज एजेंसी
श्रीनगर। दक्षिण कश्मीर के बिजबिहाड़ा में क्रिकेट टूर्नामेंट में भाग लेकर कार में लाैट रहे दो युवा क्रिकेटरों की ट्रक के साथ टक्कर होने से मौत हो गई। उनके दो अन्य साथी घायल हैं। हादसे से कश्मीर के खेल जगत को झटका लगा है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार, सोमवार देर शाम जसिफ रसूल निवासी संगम और इरफान लोन निवासी मीर बाजार दो अन्य साथियों के साथ कार (जेके01एन-7002) में घर लाैट रहे थे। अभी वे फल मंडी जबलीपोरा के पास पहुंचे थे कि उनकी कार की ट्रक (जेके13-3646) के साथ टक्कर हो गई। चारों को गंभीर चोटें आईं। घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई। आनन-फानन घायलों को जीएमसी अनंतनाग ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने जसिफ और इरफान को मृत घोषित कर दिया। दो अन्य घायलों में शामिल सेथर के नदीम अहमद डार और खोनमोह के खुर्शीद अहमद का इलाज चल रहा है।
उधर, परिवार के सदस्यों और रिश्तेदारों का हादसे के बाद रो-रो कर बुरा हाल था। शव घर पहुंचते ही इलाके में शोक की लहर दौड़ गई। जसिफ रसूल और इरफान लोन की मौत पर परिजन व दोस्तों का कहना है कि दोनों क्रिकेटरों से बेहद संभावनाएं थीं। हादसे ने एक झटके में सबकुछ खत्म कर दिया। मामले में स्थानीय प्रशासन ने जांच का आश्वासन दिया है। साथ ही पीड़ित परिवार को हरसंभव सहायता देने की बात कही है। खेल जगत से भी कई लोगों ने शोक व्यक्त किया है।