{"_id":"9edcac09369bd288eee43c4ca8aecdfe","slug":"trouble-makers-who-wave-pak-isis-flags-in-j-k-identified-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कश्मीर में आईएसआईएस का झंडा फहराने वाले चिह्नित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कश्मीर में आईएसआईएस का झंडा फहराने वाले चिह्नित
एजेंसी/श्रीनगर
Updated Thu, 24 Sep 2015 09:42 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुरक्षा बलों ने जम्मू और कश्मीर में कुछ गड़बड़ी फैलाने वाले लोगों जो प्राय: आईएसआईएस और पाकिस्तान का झंडा लहराते हैं, की पहचान की है।
विज्ञापन
गृह मंत्रालय के शीर्ष अधिकारी ने बताया कि कुछ नियमित रूप से गड़बड़ी फैलाने वाले लोग हैं जिनकी पहचान कर ली गई है। सरकार की ओर से इन लोगों के खिलाफ जल्द ही कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
घाटी में पहले भी कई घटनाएं हुई हैं जिनमें विरोध प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तान और मध्य पूर्व आतंकी संगठन आईएसआईएस के झंडे लहराए गए हैं। अधिकारी ने कहा कि हालांकि यह बहुत व्यापक समस्या नहीं है।
विज्ञापन
इससे पहले हुर्रियत नेता सैयद अली शाह गिलानी ने आईएसआईएस की आलोचना करते हुए कहा था कि कश्मीर के लोगों का इससे कोईऱ् लेना देना नहीं है।
शुक्रवार को जामिया मस्जिद के बाहर आईएसआईएस और पाकिस्तानी झंडे लहराना नियमित घटना हो गई है।