फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Tricolor rally taken out in honor of martyr Mukesh

Jammu News: बलिदानी मुकेश के सम्मान में निकाली तिरंगा रैली

Fri, 30 Aug 2024 07:00 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू Updated Fri, 30 Aug 2024 07:00 AM IST
विज्ञापन
Tricolor rally taken out in honor of martyr Mukesh
सैन्य सम्मान के साथ दी गई अंतिम विदाई
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सांबा। जिले के जतवाल के बलूनी गांव निवासी सेना के जवान मुकेश कुमार के अरुणाचल प्रदेश में बलिदान होने खबर से शोक की लहर दौड़ गई। वीरवार सुबह उनका पार्थिव शरीर पैतृक गांव बलूनी पहुंचा। बलिदानी मुकेश के सम्मान में युवाओं ने तिरंगा रैली निकाली। सैन्य सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी गई। इस दौरान हर आंख नम थी।

बता दें कि मुकेश कुमार सांबा जिले के जतवाल के बलूनी गांव के रहने वाले थे और वर्ष 2014 में सेना में भर्ती हुए थे। वह अरुणाचल प्रदेश में तैनात थे। हाल में एक गश्त के दौरान सेना की गाड़ी खाई में गिर गई थी। हादसे में तीन जवान बलिदान हो गए थे। इनमें से एक मुकेश कुमार भी थे। वीरवार को गांव में बलिदानी के अंतिम दर्शन के लिए लोगोंं की भीड़ उमड़ी। विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं के अलावा आम लोगों ने बलिदानी को श्रद्धांजलि दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed