{"_id":"58affe204f1c1b0511b23e8c","slug":"tributes-paid-to-the-martyrs-of-shopian-in-srinagar","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"J&K: शोपिंया में शहीद हुए सेना के जांबाज जवानों को नम आंखों से दी गई श्रद्धांजलि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
J&K: शोपिंया में शहीद हुए सेना के जांबाज जवानों को नम आंखों से दी गई श्रद्धांजलि
अमृतपाल सिंह बाली, अमर उजाला/श्रीनगर
Updated Fri, 24 Feb 2017 03:05 PM IST
विज्ञापन
शहीदों को दी गई श्रद्धांजलि
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दक्षिण कश्मीर के शोपियां में आतंकी हमले के दौरान शहीद हुए सेना के जवानों को शुक्रवार को अंतिम विदाई दी गई। श्रीनगर के बादामीबाग कैंटोन्मेंट में आयोजित श्रद्धांजलि समारोह में सेना प्रमुख जनरल विपिन रावत समेत सेना के कई वरिष्ठ अधिकारियों नें जवानों को अंतिम विदाई दी।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक सेना के जवानों को अंतिम विदाई देने के लिए सेना प्रमुख जनरल विपिन रावत श्रीनगर पहुंचे। बादामी बाग कैंटोन्मेंट में सेना के जवानों सिपाही विकास सिंह निवासी गुर्जर, राजस्थान, सप्पर श्रीजीत एम जे निवासी पलक्कड़, केरल और लांस नायक गुलाम मोहिउद्दीन निवासी बिजबेहड़ा अनंतनाग जम्मू-कश्मीर को श्रद्धांजलि दी गई।
विज्ञापन
श्रद्धांजलि के दौरान सेना प्रमुख जनरल विपिन रावत समेत कई अन्य सुरक्षा एजेंसियों के अधिकारी शामिल हुए। सेना के अधिकारियों के साथ साथ कई अन्य जवानों ने भी शहीद हुए जांबाज साथियों को नम आंखों और आतंक के खिलाफ गुस्से के साथ अंतिम विदाई दी।
विज्ञापन