फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   tribute in basantgarh

Jammu News: बसतंगढ़ पुलिस स्टेशन में बलिदानी को दी श्रद्धांजलि, आज होंगे सुपुर्द-ए-खाक

विज्ञापन
tribute in basantgarh
उधमपुर। बसंतगढ़ के चोचरू गाला हाइट्स में रविवार सुबह आतंकी मुठभेड़ में बलिदान हुई वीडीजी मोहम्मद शरीफ को पुलिस स्टेशन में श्रद्धांजलि दी गई। इसके बाद देह पैतृक गांव की ओर रवाना कर दी गई। सोमवार को बलिदानी को सुपुर्द-ए-खाक किया जाएगा।
विज्ञापन

इससे पहले दोपहर बाद पीएचसी बसंतगढ़ में बलिदानी का पोस्टमार्टम हुआ। बाद में पार्थिव शरीर को पुलिस स्टेशन बसंतगढ़ लाया गया, जहां पर पुलिस के आला अधिकारियों ने श्रद्धांजलि अर्पित की। इस मौके पर आईजी जम्मू आनंद जैन, डीआईजी उधमपुर-रियासी रेंज रईस मोहम्मद बट, एसएसपी जोगिंद्र सिंह, सीआरपीएफ के अधिकारियों सहित कर्मियों ने राष्ट्रीय सम्मान के साथ श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके बाद अधिकारियों ने पार्थिव शरीर को कंधा देकर पुलिस वाहन तक पहुंचाया, जिसके बाद पैतृक गांव की ओर रवाना कर दिया गया। परिवार को सांत्वना देने के लिए बड़ी संख्या में वीडीजी सदस्य, पुलिस कर्मी और स्थानीय लोग भी मौजूद थे। पार्थिव शरीर घर पहुंचते ही चीख पुकार मच गई और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। गांव सहित क्षेत्र में मातम छाया हुआ है। हर किसी आंखें नम हैं। परिजनों ने बताया कि सोमवार को बलिदानी को सुपुर्द-ए-खाक किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed