{"_id":"6187c411456963225d35d419","slug":"tribal-transit-camp-to-be-built-near-lal-ghulam-bridge-on-jammu-and-kashmir-mughal-road","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीर: मुगलरोड पर लाल गुलाम पुल के पास बनेगा जनजातीय ट्रांजिट कैंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीर: मुगलरोड पर लाल गुलाम पुल के पास बनेगा जनजातीय ट्रांजिट कैंप
Sun, 07 Nov 2021 05:58 PM IST
विमल शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: विमल शर्मा
Updated Sun, 07 Nov 2021 05:58 PM IST
सार
जनजातीय समुदाय के लिए पीर की गली और जियारत शरीफ का सुंदरीकरण भी होगा। सभी प्रकार की सुविधाओं के साथ सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध भी होंगे।
विज्ञापन
Srinagar Secretariat
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
जनजातीय समुदाय के लिए मुगलरोड पर शोपियां जिले के लाल गुलाम पुल के पास ट्रांजिट कैंप बनेगा। इसमें सभी प्रकार के सुरक्षा से जुड़े कार्य भी होंगे। वन्य जीव संचालक (वाइल्ड लाइफ वार्डन) की ओर से ओर से ट्रांजिट आवास तैयार किया जाएगा। जनजातीय मामलों के सचिव डॉ. शाहिद इकबाल चौधरी ने बताया कि ट्रांजिट कैंप में मवेशियों को लेकर जाने वाले जनजातीय समुदाय के लोगों को सभी प्रकार की सुविधाएं मिलेंगी।
विज्ञापन
उनकी सुरक्षा का भी पूरा ख्याल रखा जाएगा। आस-पास के गड्ढों को भर दिया जाएगा ताकि किसी प्रकार की परेशानी न होने पाए। डॉ. शाहिद ने शनिवार को निर्माण स्थल का दौरा कर कार्य की प्रगति की जानकारी ली। साथ ही कार्यदायी संस्था को समय पर पूरी पारदर्शिता व गुणवत्ता के साथ निर्माण कार्य पूरा करने को कहा। उन्होंने कहा कि मुगल रोड की स्थिति में सुधार हो रहा है।
विज्ञापन
धीरे-धीरे इसमें और प्रगति होगी जो लोगों को राहत प्रदान करेगी खासकर जनजातीय समुदाय के लोगों को। उन्होंने पीर की गली तथा जियारत शरीफ के सुंदरीकरण की योजना बनाने की भी हिदायत दी।
विज्ञापन