श्रीनगर ने BJP के विधायक ने ISIS को दी खुली चुनौती
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा विधायक रविंदर रैना ने शनिवार को विधानसभा परिसर में तिरंगा झंडा लहराया। उन्होंने कहा कि यह उन लोगों को खुली चुनौती है जो नकाब पहनकर पाकिस्तान और आईएस के झंडे लहराते हैं। कश्मीर भारत का अटूट अंग है और वह हिंदुओं की भावनाओं का अपमान नहीं होने देंगे।
भाजपा विधायक सुबह अपनी सरकारी गाड़ी से विधानसभा पहुंचे। विधानसभा के मुख्यद्वार से प्रवेश करते ही उन्होंने तिरंगा लहराया और भारत माता के जयकारे लगाए।
इसके बाद वह सदन की कार्यवाही में भाग लेने के लिए दाखिल हो गए। सदन में जिस समय इंजीनियर रशीद ने बीफ प्रतिबंध पर हंगामा शुरू किया उस समय भी भाजपा की ओर से रविंदर रैना ही थे, जिन्होंने रशीद का विरोध किया।
इसके बाद गरमा गया सदन का माहौल
इस दौरान उनके बीच टकराव और कहासुनी भी हुई। अमर उजाला से बातचीत में रैना ने कहा कि इंजीनियर रशीद ऐसा करके हिंदुओं की भावनाओं को ठेस पहुंचा रहे हैं। हम हिंदुओं की भावनाओं को ठेस नहीं पहुंचने देंगे। साथ ही कहा कि बीफ बैन कानून में भी बदलाव नहीं होने देंगे।
विधानसभा परिसर में तिरंगा लहराने के सवाल पर कहा कि ऐसा करके वह उन लोगों को चुनौती देना चाहते हैं जो नकाब पहनकर पाकिस्तान और आईएस के झंडे लहराते हैं।
उन्होंने कहा कि कश्मीर भारत का हिस्सा है और वह ऐसी नापाक हरकतों को बर्दाश्त नहीं करेंगे। इसलिए उन्होंने भारत की धरती पर खुलेआम तिरंगा लहराया और उन तत्वों को संदेश दिया कि इस धरती पर केवल तिरंगा ही लहराया जाएगा।