{"_id":"5fe6491568941c26ef0abbc0","slug":"trf-module-busted-in-jammu","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू में टीआरएफ मॉड्यूल का भंडाफोड़, दो कश्मीरी मददगार गिरफ्तार, हथियार बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू में टीआरएफ मॉड्यूल का भंडाफोड़, दो कश्मीरी मददगार गिरफ्तार, हथियार बरामद
Sat, 26 Dec 2020 01:48 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Sat, 26 Dec 2020 01:48 AM IST
विज्ञापन
बरामद हथियार...
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नरवाल में द रजिस्टेंस फ्रंट (टीआरएफ) के मॉड्यूल का भंडाफोड़ करते हुए पुलिस ने दो मददगारों को गिरफ्तार किया है। दोनों कश्मीर के हैं। इनके पास से एक एके-47 राइफल, एक पिस्टल, दो एके मैगजीन, एके राइफल की 60 व पिस्टल की 15 गोलियां बरामद की हैं। पकड़े गए दोनों मददगार कार से कश्मीर जा रहे थे।
विज्ञापन
पकड़े गए मददगारों में रईस अहमद डार (चुरथ-काजीगुंड) तथा सब्जार अहमद शेख (अशमुजी-कुलगाम) शामिल हैं। पुलिस ने बताया कि अत्याधुनिक हथियारों से लैस आतंकियों के नरवाल इलाके से कश्मीर जाने की सूचना थी। इस पर एसओजी की ओर से नरवाल इलाके में नाका लगाया गया था।
विज्ञापन
इस दौरान शुक्रवार सुबह साढ़े पांच बजे सफेद रंग की आल्टो कार (जेके 18ए 9967) को रुकने का इशारा किया गया तो चालक कार लेकर भागने लगा। संदेह के आधार पर पीछा कर कार को पकड़ लिया गया। तलाशी के दौरान कार से हथियार बरामद किए गए। पकड़े गए दोनों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस ने बाहु फोर्ट थाने में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
रईस पर आतंकी गतिविधियों के चार मामले हैं दर्ज
पुलिस ने बताया कि रईस आतंकी गतिविधियों में पहले भी शामिल रहा था। उसके खिलाफ इससे जुड़े चार मुकदमे दर्ज हैं। पूछताछ में उसने स्वीकार किया कि वह टीआरएफ के साथ जुड़ा हुआ है। उससे हथियार लेकर घाटी जाने तथा हथियार कहां से मिले इस बाबत जानकारी हासिल की जा रही है।
सुरक्षा एजेंसियां सतर्क, हाईवे पर बढ़ाई सुरक्षा
हथियारों के साथ दो मददगारों के गिरफ्तार होने से सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गई हैं। हाईवे पर सुरक्षा भी बढ़ा दी गई है। हर आने जाने वाले वाहनों की जांच की जा रही है। सभी थानों को अलर्ट रहने को कहा गया है।