फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   tree plantation

विशनह क्षेत्र की पंचायत चक अवतारा में वन विभाग के आला अधिकारी पर्यावरण को बचाने के लिए वृक्षों के पौधे लगाने के लिए लोगों को प्र

विज्ञापन
tree plantation
विशनह क्षेत्र की पंचायत चक अवतारा में वृक्षारोपण अभियान में भाग लेते वन विभाग के आला अधिकारी और प - फोटो : RSPURA
बिश्नाह। गांव चक अवतारा पंचायत में सोमवार को वन विभाग के सायल कंजर्वेशन विभाग जम्मू की तरफ से पौधरोपण अभियान चलाया गया। इस दौरान कि पर्यावरण को बचाने के लिए लोगों से मिलकर पौधे लगाने का आह्वान किया गया। ताकि पर्यावरण को होने वाले नुकसान से बचाया जा सके। उपनिदेशक अभिजीत जोशी और जिला अधिकारी डॉ.क्टर उजमा ने बताया इसके लिए विभाग हर पंचायत में पौधे उपलब्ध कराया जा रहा है। पंचायत प्रतिनिधि और लोग इस अभियान में बढ़चढ़ हिस्सा लें। लोगों को भी प्रेरित करें। आज जो प्रकृति के साथ छेड़छाड़ हुई है उसका नतीजा सब लोगों को दिखाई दे रहा है। एकमात्र बचाव का यही रास्ता है कि हम पर्यावरण को बचाएं। इस मौके पर जोनल ऑफिसर राजीव नरगोत्रा, ग्रामीण विकास विभाग अधिकारी रजनी बाला, सरपंच अर्चना जमवाल, पूर्व सरपंच सुरजीत सिंह, भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य पंडित नारायण दत्त शर्मा, म्यूनिसिपल कमेटी अध्यक्ष राजन शर्मा, उपाध्यक्ष रमेश चंद्र पार्षद कुलबीर सिंह, सुरेंद्र सिंह, रक्षपाल मेहरा आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन

मानव जीवन बचाने के लिए पेड़ों का अहम रोल
अखनूर। सोशल फारेस्ट्री विभाग की तरफ से डिग्री कॉलेज में पौध रोपण महोत्सव मनाया गया। इस मौके पर निदेशक सोशल फारेस्ट्री विभाग रोशन जग्गी ने कहा कि बरसात के मौसम में जुलाई और अगस्त वन महोत्सव के रूप मनाया जाता है, जिस तरह से प्रकृति में बदलाव हो रहा है, उसमें मानव जीवन बचाने के लिए पेड़ों का अहम रोल है। पंचायत स्तर पर इस तरह की कमेटियां बनाई गई हैं जो पौधे लगाने व अन्य कार्य में लोगों को जागरूक कर रहे हैं। कोई भी हमारे अधिकारियों से मिल कर अपने लिए पौधे लेकर लगा सकता है। बच्चों से भी यह पौधे जरूर लगवाएं। इस मौके पर एसडीएम चांद किशोर ने भी पौधे लगाने के लिए जागरूक किया। इस मौके पर डीएफओ श्वेता, डीडीसी सदस्य शारदा भाऊ, तहसीलदार सुरिंद्र सिंह, प्राचार्य डॉ. नमेत्रा सहित अन्य लोगों ने छायादार फलदार पौधे लगा कर वन महोत्सव का संदेश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed