{"_id":"611d47fa8ebc3e79bd4a76ef","slug":"tree-plantation-akhnoor-news-jmu2418072120","type":"story","status":"publish","title_hn":"सामाजिक वानिकी विभाग के सहयोग से पौधरोपण अभियान चलाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सामाजिक वानिकी विभाग के सहयोग से पौधरोपण अभियान चलाया
विज्ञापन
खौड़ में पौधे रोपण करते लोग।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ज्यौड़ियां। स्वतंत्रता के 75 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में आजादी का अमृत महोत्सव के तत्वावधान में सामाजिक वानिकी विभाग के सहयोग से बुधवार को खौड़ में पौधरोपण अभियान चलाया गया। इसका उद्घाटन म्यूनिसिपल कमेटी अध्यक्ष डिप्टी राम ने किया। इस मौके पर ईओ रविंद्र कुमार शर्मा सहित कर्मचारियों और पार्षदों ने अभियान में भाग लिया। अभियान का उद्देश्य पर्यावरण को समृद्ध बनाने और पारिस्थितिकी तंत्र के संरक्षण में पेड़ों के महत्व के बारे में जनता के बीच जागरूकता बढ़ाना रहा। अभियान के दौरान छायादार पौधे लगाये गए। संवाद
सेवानिवृत्त हुए क्षेत्र के सैनिकों ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया
ज्यौड़ियां। 75 वें स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में गांव मुट्ठी मैरा निवासी शहीद राइफलमैन धर्मपाल यूनिट चार जैकलाई के शहीद स्मारक पर यूनिट से सेवानिवृत्त हुए क्षेत्र के सैनिकों ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया और राष्ट्रीय गान गाया। शहीद के परिजन भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का आयोजन सेना की चार जैकलाई के पूर्व सैनिकों की तरफ से किया गया। सेवानिवृत्त कैप्टन रोशन लाल, सुबेदार मेजर शाम लाल शर्मा, सुबेदार मेजर जगदेव सिंह चिब सहित अन्य कई लोग उपस्थित रहे। संवाद