फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Treatment of the father, the mother lost

पिता का इलाज करवाने आए, मां को खो दिया

Fri, 19 Feb 2016 07:18 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, जम्मू
ब्यूरो/ अमर उजाला, जम्मू Updated Fri, 19 Feb 2016 07:18 PM IST
विज्ञापन
Treatment of the father, the mother lost

जीएमसी अस्पताल में पिता का इलाज करवाने पहुंचा एक व्यक्ति अपनी बूढ़ी मां को खो बैठा। वीरवार दोपहर से पीड़ित अपनी मां को पागलों की तरह हर जगह तलाश कर रहा है, लेकिन अभी तक उसका कोई पता नहीं चला है।

विज्ञापन


अस्पताल चौकीदार से लेकर सफाई कर्मियों और स्टाफ के एक-एक सदस्यों से पूछने के बाद भी कुछ हासिल नहीं हुआ। तब जाकर पीड़ित ने जीएमसी पुलिस चौकी में अपनी मां के लापता होने की शिकायत दर्ज करवाई है।
विज्ञापन


पुंछ निवासी जनक राज के मुताबिक बीमारी के चलते अपने पिता ठाकुर छतर सिंह को जीएमसी में दाखिल करवाया है। मां ने उन्हें देखने की जिद की तो 17 फरवरी को उन्हें भी अपने साथ अस्पताल ले आया।
विज्ञापन
विज्ञापन


18 फरवरी को जब पिता का इलाज करवा रहा था, तभी अचानक उनकी की मां कौशल्या देवी (74) आंखों से ओझल हो गई। बीमार पिता को भी अकेले नहीं छोड़ सकता था। जैसे ही पिता को बिस्तर तक पहुंचाया और मां को ढूंढने बाहर निकला तो मां पता नहीं कहा चली गई।


जनक राज के मुताबिक मां सही से चल भी नहीं सकती है और न ही वह अपने बारे में किसी को जानकारी दे सकती हैं। ऐसे में उसके लिए बहुत मुश्किल बन गई है। बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन, ओपीडी सहित कई जगह पर तलाश की, लेकिन कुछ पता नहीं चल सका है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed