फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Travelling Problem

रामबन में थ्री व्हीलर ऑपरेटर यात्रियों से वसूल रहे अधिक किराया, यात्री परेशान

विज्ञापन
Travelling Problem
रामबन। एआरटीओ की ओर से निर्धारित यात्री किराए का मजाक उड़ाते हुए शहर में विभिन्न मार्गों पर चलने वाले तिपहिया वाहन यात्रियों से अधिक किराया वसूल रहे हैं। इससे यात्रियों को भारी असुविधा हो रही है।
विज्ञापन

शहर में सार्वजनिक परिवहन लगभग नगण्य है। जिसके परिणामस्वरूप लोग अपने गंतव्य तक पहुंचने के लिए ज्यादातर तिपहिया वाहनों पर निर्भर हैं। कुछ महीने पहले कोविड के चलते एआरटीओ ने यात्री किराए में वृद्धि की गई थी। जब तिपहिया वाहनों ने यात्रियों की 50 प्रतिशत क्षमता के साथ चलने के लिए सहमति व्यक्त की गई थी। अब नई किराया सूची जारी होने के बाद भी अधिक किराया वसूलना जारी है।
विज्ञापन

यात्रियों ने बताया कि पुराने शहर से लेकर जिला परिसर तक ऑटो चालक प्रति यात्री से 30 रुपये वसूलते हैं। हालांकि, एआरटीओ ने यह 15 रुपये तय किया था। कस्बे के एक यात्री कमलेश ने कहा कि कुछ मामलों में तिपहिया वाहन बैठने की क्षमता के अलावा ओवरलोड भी होते हैं। यात्रियों ने शिकायत की कुछ मार्गों पर एक स्टॉप के लिए 10 रुपये निर्धारित हैं। लेकिन, चालक यात्रियों से 20 रुपये वसूल रहे हैं। अन्य मार्गों पर जहां यात्री किराया 15 रुपये निर्धारित था, वे कोई कार्रवाई न होने के कारण 30 रुपये ले रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed