{"_id":"5ee52c168ebc3e42f66d745c","slug":"travel-jammu-city-news-jmu2120986124","type":"story","status":"publish","title_hn":"तय समय में तैयार हों पर्यटन परियोजनाएं, काम का करो ऑडिट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तय समय में तैयार हों पर्यटन परियोजनाएं, काम का करो ऑडिट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू। उपराज्यपाल के सलाहकार बशीर खान ने पर्यटन परियोजनाओं में गति लाने के लिए शनिवार को झज्जर कोटली, जम्मूतवी गोल्फ क्लब और बाग-ए-बाहू में निरीक्षण किया।
सलाहकार ने झज्जर कोटली में 539.66 लाख रुपये से निर्माणाधीन विभिन्न आगामी पर्यटक परियोजनाओं का निरीक्षण किया। इसमें द्वीप के हिस्से को जोड़ने वाले सस्पेंशन ब्रिज, टूरिस्ट कैफेटेरिया का नवीनीकरण, रिटेनिंग वॉल के साथ पार्किंग, लाइटनिंग, साइनेज, टूरिस्ट बेंच, पाथवे, लैंडस्केपिंग, प्रोटेक्शन वॉल, टॉयलेट ब्लॉक और दो नंबर का सिंगल बेडरूम ईको-लॉग हट्स आदि शामिल हैं। पर्यटन निदेशक ने बताया कि इन कार्यों को निष्पादित करने के लिए 335.05 लाख रुपये खर्च किए हैं। सलाहकार ने गुणवत्ता के संबंध में निष्पादित कार्य का ऑडिट करने का निर्देश दिया। उन्होंने ईको हट्स के एप्रोच रोड के साथ बिजली-पानी की उपलब्धता के लिए काम करने के निर्देश दिए।
सलाहकार ने परियोजनाओं के काम में देरी पर चिंता व्यक्त की। सलाहकार ने एमडी, जेकेटीडीसी को झज्जर कोटली में कैफेटेरिया/बार कांप्लेक्स के रखरखाव के लिए विस्तृत प्रस्ताव रखने के लिए कहा। जम्मूतवी गोल्फ कोर्स में 280 लाख रुपये की अनुमानित लागत पर पर्यटन विभाग के एमएंडडब्ल्यू विंग द्वारा निर्मित पांच ईको-लॉग हट्स, कन्वेंशन सुविधाओं, मनोरंजन हट का निरीक्षण किया। उन्होंने गोल्फ कोर्स में एक चिनार का पौधा भी लगाया और जम्मू तवी गोल्फ कोर्स के सचिव को निर्देश दिए कि कन्वेंशन हॉल में हट्स की आउटसोर्सिंग और विभिन्न उपयोगिताओं के निर्माण के लिए एक विस्तृत प्रस्ताव रखा जाए। फर्नीचर भी खरीद की जाए। सचिव जेटीजीसी को गोल्फरों के साथ गोल्फ कोर्स के बेहतर रखरखाव और प्रबंधन के लिए विभिन्न समितियों का प्रस्ताव करने के लिए निर्देशित किया गया।
विज्ञापन
दो माह में बाग-ए बाहू प्रोजेक्ट का काम पूरा करने के निर्देश
सलाहकार ने बाग-ए-बाहू में 1000.55 लाख रुपये की स्वीकृत लागत पर पीएमडीपी के तहत लिए जा रहे प्रतिष्ठित म्यूजिकल वॉटर फाउंटेन विथ लाइट एंड साउंड शो का निरीक्षण किया। सलाहकार ने इस परियोजना को दो माह में पूरा करने के निर्देश दिए।