फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   transports call close against udhampur toll plaza

कल कहीं जाने का प्लान है तो पहले पढ़ें यह खबर, फिर सोचें

Thu, 23 Apr 2015 01:29 AM IST
Updated Thu, 23 Apr 2015 01:29 AM IST
विज्ञापन
transports call close against udhampur toll plaza

बन टोल प्लाजा पर लगने वाले शुल्क और ट्रांसपोर्ट से संबंधी अन्य मांगों के विरोध में 24 अप्रैल को राज्यभर में चक्का जाम रहेगा। ट्रांसपोर्ट वेलफेयर एसोसिएशन ने घोषणा करते हुए लखनपुर से लेह तक सभी तरह के व्यवसायिक वाहनों को बंद रखने का निर्णय लिया है।

विज्ञापन


ट्रांसपोर्टरों को 18 अप्रैल को ही चक्का जाम करना था, लेकिन सरकार के हस्तक्षेप से हड़ताल टल गई, लेकिन बन टोल प्लाजा पर लगने वाले शुल्क में कोई राहत न देने में नाकाम हुई सरकार से खफा ट्रांसपोर्टर फिर से हड़ताल करने जा रहे हैं। राज्य ट्रांसपोर्ट वेलफेयर एसोसिएशन के चेयरमैन त्रिलोचन सिंह वजीर का कहना है कि पहले से ही ट्रांसपोर्टर बोझ तले दबे हुए हैं।
विज्ञापन


कई तरह के शुल्क ट्रांसपोर्टरों को देने पड़ रहे हैं। लखनपुर में ही ट्रांसपोर्टरों को शुल्क चुकाना पड़ रहा है। अब ट्रांसपोर्टर इस हालत में नहीं कि बन टोल प्लाजा पर शुल्क दे सकें। सरकार को अल्टीमेटम दिया गया था, लेकिन कोई हल नहीं निकला। इसलिए अब चक्का जाम करने के सिवा कोई दूसरा चारा नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


अभी ट्रांसपोर्टर एक दिन के लिए चक्का जाम कर रहे हैं, लेकिन आने वाले दिनों में ट्रांसपोर्टर मामला हल न होने पर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर भी जा सकते हैं। उल्लेखनीय है कि ट्रांसपोर्टरों की हड़ताल का राज्य के यातायात पर व्यापक असर पड़ेगा।

राज्य में 30 हजार आटो रिक्शा, छह हजार मेटाडोर, 10 हजार बसें और 40 हजार के करीब टैक्सी सूमो सहित अन्य यात्री वाहनों सहित 80 हजार वाहन चलते हैं। चक्का जाम होने से कटड़ा वैष्णो देवी और पर्यटकों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा।

24 को बंद के समर्थन में पैंथर्स

transports call close against udhampur toll plaza

नेशनल पैंथर्स पार्टी, जम्मू वेस्ट असेंवली मूवमेंट और जम्मू प्रदेश यूनाइटेड फ्रंट सहित कई अन्य दलों ने 24 अप्रैल को जम्मू बंद का ऐलान किया है। सरकार से खफा इन संगठनों ने सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलने का निर्णय लिया है। पैंथर्स पार्टी 24 अप्रैल को डोगरा चौक से अपनी रैली शुरू करेगी और सिटी चौक में संपन्न करेगी।

पार्टी जम्मू में एम्स वापस लाने और नई रोजगार नीति का विरोध कर रही है। हर्षदेव सिंह, बलवंत मनकोटिया, यशपाल कुंडल की अध्यक्षता में रैली आयोजित होगी। जम्मू वेस्ट असेंवली मूवमेंट के प्रधान सुनील डिंपल ने भी 24 अप्रैल को बंद की घोषणा की है। डिंपल का कहना है कि सरकार की नई रोजगार नीति युवाओं के साथ धोखाधड़ी है।

बन टोल प्लाजा पर शुल्क लगाकर सरकार ने ट्रांसपोर्टरों के साथ धोखा किया। सरकार ने कश्मीरी नेताओं के दबाव में आकर जम्मू के साथ भेदभाव किया, जिसको किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed