{"_id":"58d6c1f44f1c1bac2a1a2afd","slug":"transporter-strike-in-jammu-kashmir","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रांसपोर्ट टैक्स के खिलाफ बुधवार से जम्मू-कश्मीर में चक्का जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रांसपोर्ट टैक्स के खिलाफ बुधवार से जम्मू-कश्मीर में चक्का जाम
ब्यूरो,अमर उजाला/जम्मू
Updated Sun, 26 Mar 2017 12:47 AM IST
विज्ञापन
ट्रांसपोर्टर हड़ताल
- फोटो : File Photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ट्रांसपोर्ट से जुड़े विभिन्न शुल्कों में वृद्धि के विरोध में राज्य के ट्रांसपोर्टरों ने सरकार के खिलाफ एक बार फिर मोर्चा खोल दिया है। इस बार उन्होंने 29 मार्च से अनिश्चितकालीन हड़ताल की घोषणा कर दी है। यदि इससे पहले सरकार मांगों को लिखित में मानेगी तो हड़ताल स्थगित कर दी जाएगी। रियासत में 75 हजार से अधिक व्यावसायिक वाहन हैं।
जम्मू में राज्य आल ट्रांसपोर्ट वेलफेयर एसोसिएशन के चेयरमैन टीएस वजीर ने शनिवार को पत्रकारों को मांगों और अनिश्चितकालीन हड़ताल से संबंधी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि जब भी ट्रांसपोर्टर मांगों को लेकर हड़ताल पर जाने की घोषणा करते हैं तो सरकार आश्वासन देकर हड़ताल टाल देती है।
अब जब तक लिखित में मांगों को नहीं माना जाएगा, तब तक फैसला नहीं बदला जाएगा। ट्रांसपोर्टर्स इस हालत में नहीं रहे कि वे अपने वाहन सड़कों पर दौड़ा सकें। सरकार ने उन्हें मजबूर कर दिया है। यदि 29 मार्च से पहले सरकार ने मांगें नहीं मानी तो हड़ताल तय है। हड़ताल अब अनिश्चितकाल के लिए होगी।