विजयपुर। क्षेत्र में आजकल कुछ दूसरे राज्य के लोग मोटरसाइकिल को तीन पहिया गाड़ी बनाकर उस पर कई लोगों को बिठा कर इधर-उधर घूमते हैं। ऐसे लोग यातायात के नियमों की खुलेआम धज्जियां उठा रहे हैं। इसमें यातायात विभाग और पुलिस कोई कार्रवाई नहीं कर रही।
ह्यूमन राइट्स काउंसिल ऑफ इंडिया के अध्यक्ष किशोर सिंह ने प्रशासन पर सवालिया निशान उठाते हुए प्रेसवार्ता में कहा कि यातायात पुलिस और पुलिस लोगों को कानून बताते हुए चालान काटती है, लेकिन यह जो लोग बाहर से आए हैं, इन्होेंने मोटरसाइकिल को तीन पहिया गाड़ी बनाकर इस्तेमाल कर रहे हैं, जिसमें यातायात विभाग द्वारा न तो कोई परमिट है और न ही इनका कोई पंजीकरण। उन्होंने कहा यही लोग हो रही चोरियों को अंजाम देते हैं। हम यातायात पुलिस और प्रशासन से अपील करते हैं कि इन लोगों की सबसे पहले जांच की जाए। जो उन्होंने मोटरसाइकिल तीन पहिया बनाए हैं। ताकि प्रशासन को पता चल सके यह कहां के रहने वाले हैं, और कहां रह रहे हैं। उन्होंने कहा कि सांबा जिले में इस समय यातायात विभाग के कुछ अधिकारी मात्र ड्यूटी के दौरान खानापूर्ति करते हैं और जम्मू के गरीब जनता को तंग करते हैं। दूसरे राज्य से आए लोग यहां नियमों की धज्जियां उड़ा रहे हैं।