{"_id":"5885a01d4f1c1bbe7ecf3b5b","slug":"transport-strike-rolls-back-in-jammu","type":"story","status":"publish","title_hn":"J&K: मुख्य सचिव से बातचीत के बाद स्थगित हुई ट्रांसपोर्टरों की हड़ताल, लोगों को राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
J&K: मुख्य सचिव से बातचीत के बाद स्थगित हुई ट्रांसपोर्टरों की हड़ताल, लोगों को राहत
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
Updated Mon, 23 Jan 2017 11:49 AM IST
विज्ञापन
मांगों के संबंध में 25 जनवरी को मुख्यमंत्री से मुलाकात तय
- फोटो : FILE PHOTO
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू में ट्रांसपोर्टरों ने सोमवार से प्रस्तावित तीन दिवसीय हड़ताल स्थगित कर दी है। देर शाम मुख्य सचिव बीआर शर्मा के साथ हुई बैठक के बाद हड़ताल स्थगित करने का फैसला किया गया। राज्य ट्रांसपोर्ट वेलफेयर एसोसिएशन के महासचिव विजय शर्मा ने बताया कि मांगों के संबंध में 25 जनवरी को मुख्यमंत्री से मुलाकात तय हुई है, तब तक हड़ताल को स्थगित कर दिया गया है।
विज्ञापन
सोमवार से शुरू हो रही हड़ताल के मद्देनजर सक्रिय हुई सरकार ने रविवार शाम को ट्रांसपोर्टरों को बातचीत के लिए बुलाया। बैठक में यह बताया गया कि मुख्यमंत्री के समक्ष वे अपनी मांगें रख सकते हैं। इसके लिए 25 जनवरी की तिथि तय की गई। इसके बाद हड़ताल तब तक स्थगित रखने का एलान किया गया।
विज्ञापन
ट्रांसपोर्टरों ने पैसेंजर वेलफेयर फंड वापस लेने, वाहनों पर स्पीड गवर्नर को वापस लेने, यात्री टैक्स माफ करने, 25 साल पुराने वाहनों पर विशेष इन्सेंटिव, यात्री किराए में बढ़ोतरी, 100 फीसदी पेनाल्टी और शुल्क वापस लेने की मांग को लेकर हड़ताल का एलान किया था। हड़ताल के समर्थन में आटो यूनियन, बस यूनियन, ऑयल टैंकर यूनियन, ट्रक यूनियन, मिनी बस यूनियन, टूरिस्ट टैक्सी यूनियन आदि शामिल रहे। इससे रियासत में सवारी वाहनों से लेकर अन्य सभी प्रकार के वाहनों का चक्का थमने की संभावना जताई जा रही थी।
विज्ञापन