फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   transport

धड़ल्ले से चल रहे ओवरलोडिंग यात्री वाहन

विज्ञापन
transport
बाड़ी ब्राह्मणा में ऑटो में लटकर जाते यात्री।
बाड़ी ब्राह्मणा। पुरमंडल मोड़ से बीरपुर तक लोगों का सफर मेटाडोर और ऑटो से होता है। इस सफर में यात्री वाहन अब धड़ल्ले से सवारियां ओवरलोड कर रहे हैं। यात्री वाहन चलते हुए ऐसे लग रहा है कि लोगों से ढका है। जब भी कोई मोड़ आता है तो ऑटो डगमगा जाता है। जो कभी भी हादसे में तब्दील हो सकता है।
विज्ञापन

इस सड़क मार्ग पर काफी हादसे होते हैं, जिससे लोगों को जान से हाथ धोना पड़ता है। इतने धड़ल्ले से ओवरलोडिंग की जा रही है, जिसकी ओर प्रशासन और यातायात विभाग का ध्यान नहीं है। 10 से 15 सवारियों वाले ऑटो में 20 से 30 सवारियां सफर कर रही हैं। ऑटो के दाएं बाएं और पीछे यात्री लटक कर गंतव्य की ओर जाते हैं। सवारियों से ऑटो इस तरह ढका होता है कि वह पहचान में ही नहीं आता। बड़े पैमाने पर यातायात नियमों का उल्लंघन किया जा रहा है। चालक को इस बात से खेद नहीं है, कि वह इतने धड़ल्ले से ओवरलोडिंग कर रहे हैं। सुबह के समय स्कूल के बच्चे भी ऑटो में बैठकर स्कूल जाते हैं। उसके बावजूद भी ओवरलोडिंग होती है।
विज्ञापन

कंडी क्षेत्र होने के कारण बहुत ज्यादा मोड़ आते हैं। उतार-चढ़ाव भरे रास्ते में ऑटो गिरने का डर बना रहता है। अगर समय रहते इन पर शिकंजा नहीं कसा गया तो आने वाले दिनों में बड़ा हादसा हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

------
ओवरलोडिंग कर रहे वाहनों पर शिकंजा कसा जाएगा। ओवरलोडिंग बर्दाश्त नहीं की जाएगी, जो भी यातायात नियमों का उल्लंघन करेंगे, उनको चालान किया जाएगा। अगर जरूरत पड़ी तो उनकी गाड़ियां सीज की जाएंगी।
-इकबाल चौधरी, डीटीआई, बाड़ी ब्राह्मणा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed