{"_id":"29b37e20ce37a1787214cb24c1a4a582","slug":"transport-minister-return-the-katra-route-bus-now-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब यहां की बसों पर निकला मंत्री का गुस्सा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब यहां की बसों पर निकला मंत्री का गुस्सा
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
Updated Fri, 25 Dec 2015 08:18 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक दिन पहले ही अखनूर के चौकी चौरा में एसआरटीसी की बस में एक यात्री देखकर गुस्साए परिवहन मंत्री ने अब कटड़ा जाने वाली बस पर अपना गुस्सा उतारा।
विज्ञापन
शुक्रवार को मंत्री ने जम्मू से कटड़ा जाने वाली बसों की जांच की। एक बस को रोका गया तो उसमें देखा कि 50 सीटों वाली बस में सिर्फ पांच यात्री बैठे हुए थे।
विज्ञापन
मंत्री ने उसी वक्त निगम के प्रबंधक निदेशक को बुला लिया। उन्होंने कहा कि इस तरह से निगम का जिंदगी भर भला नहीं हो सकता।
उन्होंने कहा कि जब बसों में इतने कम यात्रियों को ले जाकर आवाजाही होगी तो इससे निगम की बस का खर्चा भी नहीं निकल पाएगा। मंत्री ने कहा कि पूरे राज्य में जांच करने को कमेटी गठित करें।
विज्ञापन
विशेष टीमों का गठन किया जाए कि कोई भी बस बिना यात्रियों के नहीं चलेगी। कम से कम उन रूट पर तो नहीं, जहां पर यात्री वाहन की सुविधा की कमी नहीं हो।
उल्लेखनीय है कि इससे पहले मंत्री ने वीरवार को राज्य परिवहन निगम की जम्मू से कंडी बकोरी जाने वाली एक बस में एक यात्री को बिठा कर चलते हुए देखा था। बस को उन्होंने वापस जम्मू भेज दिया था।