फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   transport

चिनाब दरिया पर नाव चलना शुरू, लोगों ने जताई खुशी

विज्ञापन
transport
परगवाल में नाव को खींचकर ले जाते नाविक
परगवाल। पिछले कुछ दिन से दरिया चिनाब पर नाव चलाने की मांग करते आ रहे सीमा क्षेत्र के लोगों की मांग आखिरकार बाढ़ नियंत्रण विभाग ने पूरी कर दी। परगवाल और ज्यौड़ियां के बीच बहने वाले दरिया चिनाब (इंद्री पत्तन) पर सोमवार से नाव चलना शुरू हो गई। नाव चलने से क्षेत्र के लोगों ने खुशी जताई है।
विज्ञापन

लोगों का कहना है कि नाव चलने से अब उनको खौड़ जाने के लिए अखनूर से होकर नहीं गुजरना पड़ेगा। इससे पहले लोगों को काम के सिलसिले में खौड़ पहुंचने के लिए करीब 50 किलोमीटर का सफर तय करना पड़ता था। नाव चलने से अब वही सफर मात्र 10 किलोमीटर रह जाएगा। जो समय के साथ-साथ जेब पर भी हल्का पड़ेगा। इससे पहले सुबह बाढ़ नियंत्रण विभाग के एक्सईएन अजय गुप्ता की देखरेख में नाव शुरू की गई। इस मौके पर एईई जितेंद्र शर्मा जेई इशान ठाकुर और राकी कौल समेत भाजपा के जिला उपाध्यक्ष शमशेर सिंह मन्हास भी मौजूद थे। वहीं करोना महामारी के चलते बाढ़ नियंत्रण विभाग ने नाव पर सफर करने वालों को कुछ निर्देश दिए, जिसमें नाव पर सफर करने वालों को सामाजिक दूरी का पालन करने के साथ-साथ मास्क पहनना जरूरी होगा। नाव पर एक बार में 15 लोगों से ज्यादा सफर नहीं कर पाएंगे। नाव पर दो पहिया वाहन ले जाने की मनाही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed