फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   transport dept to sell old vechiles

'घर' बेचकर नए वाहन खरीदेगा निगम

Tue, 07 Apr 2015 06:27 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू Updated Tue, 07 Apr 2015 06:27 PM IST
विज्ञापन
transport dept to sell old vechiles

राज्य परिवहन निगम अपने नये वाहनों को खरीद के लिए अपने संसाधनों का इस्तेमाल करेगा। इसके लिए कंडम वाहनों को बेचा जाएगा। निगम के पास जमा राजस्व का भी उपयोग होगा। परिवहन मंत्री की ओर से भी इसे लेकर निगम को हिदायतें जारी हो चुकी हैं और अब निगम इसकी नीलामी करने में जुटा है।

विज्ञापन


निगम के पास आने वाले वाहनों के चलने की अवधि 15 साल तक निर्धारित होती है। इसके बाद इन्हें नीलाम कर दिया जाता है। मौजूदा समय में निगम के पास 400 के करीब वाहन हैं, जो राजस्व जुटाने में नाकाफी हैं। 150 वाहन रिपेयर के अभाव में बंद भी पड़े हुए हैं।
विज्ञापन


इससे भी निगम को हर वर्ष करोड़ों का घाटा हो रहा है। निगम की हालत पतली होती जा रही है। जो निगम के बोर्ड आफ डायरेक्टर के लिए चिंता का सबब बनती जा रही है। एक दशक पहले निगम के पास 1600 वाहनों को फ्लीट था, जो मौजूदा समय में 400 वाहनों का रहा गया है, इसमें 200 बसें शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


150 कंडम वाहन बेचने की तैयारी
निगम के पास 150 कंडम वाहन और अवधि समाप्त हो चुके वाहन हैं। निगम इनको बेचने की तैयारी कर रही है। इससे निगम को करीब 20 करोड़ की कमाई होने की संभावना है।

अब तक 60 करोड़ रुपये जमा हुए
निगम ने पिछले एक दशक में तीन से चार बार वाहनों का नीलामी की है। करीब 300 वाहनों को नीलाम किया गया है। इससे 60 करोड़ रुपये का राजस्व जमा हुआ है, जो निगम के खाते में पड़ा हुआ है।


निगम ने कुछ नई बसें खरीदने की योजना बनाई है। कुछ पैसा निगम के पास पड़ा हुआ है और कुछ संसाधनों का इस्तेमाल कर एकत्र किया जाएगा। कंडम वाहन बेचे जाएंगे और नई बसें खरीदी जाएंगी।
जे एस टंडन, एमडी, एसआरटीसी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed