{"_id":"2989dfe51f51d1fb0d3a353150dbfcb8","slug":"transformers-unchanging-protest-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रांसफार्मर नहीं बदलने पर नारेबाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रांसफार्मर नहीं बदलने पर नारेबाजी
ब्यूरो, अमर उजाला/सांबा
Updated Thu, 12 Mar 2015 01:40 AM IST
विज्ञापन
जिले के राजपुरा कसबे में बिजली के दो ट्रांसफार्मर जलने से लोगाें में रोष है। इस संदर्भ में महिलाआें ने विभाग के खिलाफ नारेबाजी की और स्थानीय तहसीलदार शैलो राम से भेंट कर उन्हें समस्या से अवगत करवाया। तहसीलदार के आश्वासन के बाद महिलाएं शांत हुईं। स्थानीय सरपंच भारतइंदु शर्मा के अनुसार कसबे में ट्रांसफार्मर एक माह पहले जला था।
विज्ञापन
एक अन्य ट्रांसफार्मर दस दिन पहले जल गया था। आखिरकार बुधवार को महिलाओं को प्रदर्शन करने के लिए मजबूर होना पड़ा। उनका कहना था कि बच्चाें की परीक्षाएं नजदीक हैं। ऐसे में उन्हें पढ़ाई करने मेें परेशानी आ रही है। उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि वीरवार सुबह तक जले ट्रांसफार्मर को नहीं बदला गया, तो वह हाईवे जाम करने के लिए मजबूर होंगे।
विज्ञापन