फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Transformer becomes a danger

Jammu News: खुले ट्रांसफार्मर जान काे खतरा बरसात में दे सकते हैं झटका

विज्ञापन
Transformer becomes a danger
- सुरक्षा घेरा नहीं होने से से हर वक्त रहता है हादसे का डर
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
जम्मू। शहर के बक्शी नगर, कैनाल रोड, गांधीनगर और पुराने शहर सहित अन्य इलाकों में सड़क किनारे बिना सुरक्षा घेरे के लगाए गए बिजली ट्रांसफार्मर बरसात में खतरे की घंटी बजा रहे हैं। कई ट्रांसफार्मर मुख्य सड़क और रिहायशी इलाकों के पास खुले पड़े हैं। न तो इन पर सुरक्षा जाली है और न ही कोई चेतावनी बोर्ड। हर वक्त हादसे का डर रहता है।

बक्शी नगर निवासी रमेश शर्मा, गांधीनगर के राजीव और कैनाल रोड के दयाराम गुप्ता सहित अन्य लोगों ने बताया कि इन ट्रांसफार्मर के आसपास से होकर रोज स्कूली बच्चे, बुजुर्ग और राहगीर गुजरते हैं। बरसात में स्थिति और गंभीर हो जाती है क्योंकि इनमें पानी भरने से करंट फैलने का खतरा बढ़ जाता है। स्थानीय लोगों का कहना है कि कई बार बिजली विभाग के अधिकारियों को अवगत कराया गया लेकिन अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है। लोगों ने मांग की कि सभी खुले ट्रांसफार्मरों के चारों ओर मजबूत सुरक्षा जाली लगाई जाए। चेतावनी बोर्ड लगाए जाएं और नियमित निरीक्षण कर आवश्यक मरम्मत कराई जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed