{"_id":"da09eaf939aa98ef6828de99aba92b48","slug":"transfer-scam-in-forest-dept-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वन विभाग में तबादला घोटाला: हर्ष देव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वन विभाग में तबादला घोटाला: हर्ष देव
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
Updated Sun, 07 Jun 2015 11:36 PM IST
विज्ञापन
जम्मू-कश्मीर नेशनल पैंथर्स पार्टी के चेयरमैन एवं पूर्व मंत्री हर्ष देव सिंह ने वन विभाग में धड़ाधड़ समय पूर्व हो रहे तबादलों पर सवाल उठाते हुए पीडीपी-भाजपा गठबंधन सरकार के जवाबदेही और सुशासन सुनिश्चित करने के नारों को खोखला बताया है। हर्ष देव का कहना है कि सभी नियम कायदों को दरकिनार कर जिला वन अधिकारियों (डीएफओ) और रेंज अधिकारियों सहित 80 वन अधिकारियों के त्वरित तबादले कर दिए गए हैं।
विज्ञापन
इनमें से अधिकतर अधिकारियों को तैनाती में एक साल भी पूरा नहीं हुआ था। उनका कहना है कि वन मंत्री ने पिछले महीने ही विभागीय बैठक में कहा था कि कोई समय पूर्व तबादले नहीं होंगे। अब मंत्री के बयानों की पोल खुल गई है। हर्ष देव सिंह का कहना है कि हैरानी की बात है कि सभी समय पूर्व तबादले जम्मू संभाग में ही हुए हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री मुफ्ती मोहम्मद सईद से समय पूर्व हुए तबादलों की जांच करवाए जाने की मांग की।
विज्ञापन