{"_id":"6251d2d99a6642784b33c027","slug":"transfer-ramban-news-jmu2574635181","type":"story","status":"publish","title_hn":"केजीबीवी चंद्रकोट से 5 शिक्षकों का तबादला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केजीबीवी चंद्रकोट से 5 शिक्षकों का तबादला
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामबन। शिक्षा निदेशक जम्मू के निर्देश पर मुख्य शिक्षा अधिकारी रामबन ने कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय (केजीबीवी) चंद्रकोट से पांच शिक्षकों का तबादला कर तत्काल प्रभाव से नया स्टाफ नियुक्त किया है। इसके लिए सीईओ ने दो आदेश जारी किए हैं।
केजीबीवी के सुचारु संचालन के लिए सीईओ ने चंद्रकोट से पांच शिक्षकों का तबादला कर उन्हें कार्य मुक्त किया, और उन्हें उनके मूल स्थान पर रिपोर्ट करने के लिए कहा। वहीं, निदेशक स्कूल शिक्षा जम्मू की ओर से अनुमोदित और केजीबीवी के प्रशासन व सुचारु कामकाज के हित में एक वरिष्ठ व्याख्याता, दो मास्टर और तीन शिक्षकों को तत्काल प्रभाव से केजीबीवी चंद्रकोट में स्थानांतरित कर प्रतिनियुक्त किया गया है।
विद्यालय में तैनात हुए नाहिदा अख्तर वरिष्ठ व्याख्याता हैं। वहीं, एचएस परनोट की मास्टर अंजलि गुप्ता को वार्डन के रूप में नियुक्त किया गया है। अंजलि की अनुपस्थिति में जीएचएस बटोटे की मास्टर सुषमा रानी वार्डन का कार्य करेंगी। इसके अलावा तीन शिक्षकों में सपना देवी, प्रीति कुमारी और नीना अख्तर शामिल हैं।
विज्ञापन
इसके अलावा केजीबीवी से स्थानांतरित होने वाले पांच द्वितीय ग्रेड शिक्षकों में संतोष चाईब, नाजिया बानो, परवीन बानो, उर्मिला देवी और आरती देवी शामिल हैं। इन्हें तत्काल प्रभाव से अपने मूल स्थान पर रिपोर्ट करने के आदेश दिए गए हैं।