फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Trankr drivers announce strike

J&K: हिंसा से परेशान टैंकरों की हड़ताल का ऐलान

Sun, 21 Aug 2016 12:40 PM IST
एजेंसी/जम्मू
एजेंसी/जम्मू Updated Sun, 21 Aug 2016 12:40 PM IST
विज्ञापन
Trankr drivers announce strike
प्रदर्शन करते यूनियन के लोग - फोटो : Amar Ujala
घाटी की सप्लाई से जुड़े ट्रकों के साथ तोड़फोड़ से आजिज ट्रांस्पोर्ट संगठनों ने जम्मू-कश्मीर के तीनों खित्तों की सप्लाई रोक दी है। बेमियादी हड़ताल का एलान कर ट्रक और टैंकर परिचालन के संगठनों ने साफ कहा सुरक्षा नहीं तो सप्लाई नहीं।
विज्ञापन


जम्मू-कश्मीर में जम्मू, कश्मीर और लद्दाख में सप्लाई ठप करने से न सिर्फ सिविल सप्लाई बल्कि सुरक्षा प्रतिष्ठानों को भी तेल सहित अन्य सामान पहुंचना मुश्किल होगा। आल जम्मू एंड कश्मीर ट्रक ड्राइवर्स एंड कंडक्टर्स युनियन के अध्यक्ष खारुदीन वानी ने कहा यूनियन ने बेमियादी हड़ताल का फैसला किया है।
विज्ञापन


पूरी रियासत में अनिश्चितकाल तक सप्लाई ठप रहेगी। ट्रकों के साथ टैंकर भी सड़क पर नहीं उतरेंगे। आल जम्मू एंड कश्मीर आयल टैंकर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष आनन शर्मा ने कहा हमारे 14 टैंकरों को पत्थरबाजों और हिंसक भीड़ ने तोड़ दिया है। दो टैंकर चालक गंभीर रूप से घायल हो चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

1800 तेल टैंकरों से होती है सप्लाई

Trankr drivers announce strike
श्रीनगर में सुरक्षा बलों पर पथराव करते युवक - फोटो : PTI
राज्य के तमाम स्टेशनों पर पेट्रोल, डीजल और केरोसिन की सप्लाई प्रभावित होगी। अध्यक्ष ने कहा पिछले 40 दिनों में बहुत कुछ बर्दाश्त कर लिया।

कई दफा प्रशासन से अपील की गई लेकिन टैंकरों पर हमले लगातार जारी हैं। हिंसक भीड़ टैंकरों को आसानी से टारगेट कर रही है। ऐसे हालात में एसोसिएशन को बेमियादी हड़ताल का फैसला लेना पड़ा है।

उन्होंने कहा राज्य में 1800 तेल टैंकरों से पेट्रोल पंपों और सुरक्षा बलों के प्रतिष्ठानों को सप्लाई दी जाती है। सरकार जब तक उन्हें सुरक्षा देने की व्यवस्था नहीं करती हड़ताल जारी रहेगी। सुरक्षा देने के साथ साथ सरकार को घायल चालकों का निशुल्क इलाज भी करवाना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed