फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   tral encounter the militant was pakistani, last five months 101 militants killed in jammu kashmir

त्राल मुठभेड़ में मारे गए आतंकियों की हुई शिनाख्त, एक था पाकिस्तानी, बीते पांच महीनों में 101 ढेर

Sat, 01 Jun 2019 08:15 PM IST
Pranjal Dixit न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्रीनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्रीनगर Published by: Pranjal Dixit Updated Sat, 01 Jun 2019 08:15 PM IST
विज्ञापन
tral encounter the militant was pakistani, last five months 101 militants killed in jammu kashmir
दक्षिणी कश्मीर के पुलवामा जिले के त्राल में शुक्रवार को मारे गए दोनों आतंकियों की शिनाख्त हो गई है। दोनों आतंकी जैश-ए-मोहम्मद से संबंधित थे। इनमें से एक की पहचान डारगनाई गुंड त्राल निवासी यावर अहमद नजार के रूप में हुई। घटनास्थल से बरामद दस्तावेज के आधार पर दूसरे की पहचान उमर भाई के रूप में हुई जो पाकिस्तानी आतंकी था। 
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार त्राल में मारे गए दोनों आतंकी त्राल और अवंतिपोरा में कई गतिविधियों को अंजाम दे चुके थे। 18 मार्च 2019 को रेशीपोरा त्राल में एक स्थानीय की हत्या की थी। इसी साल 7 अप्रैल को जजीकुर्द लालपोरा में सुरक्षाबलों पर फायरिंग भी की थी। इसके अलावा 29 मार्च को नौपोरा अवंतिपोरा में स्थानीय पर हमला किया। दो मार्च की रात को अमलर-त्राल रोड पर आईईडी विस्फोट में भी इन्हीं का हाथ था। इस बीच पुलिस ने बताया कि मुठभेड़ स्थल से बरामद हुए हथियार और अन्य समान को कब्जे में लिया गया है। 
विज्ञापन


बता दें कि शुक्रवार को सुरक्षाबलों को मिडूरा त्राल के ननर गांव में कुछ आतंकियों के छिपे होने की सूचना मिली थी। तब सेना की 42 आरआर, सीआरपीएफ और एसओजी ने इलाके की घेराबंदी कर तलाशी अभियान चलाया था। इस दौरान सुरक्षाबलों ने घेरा सख्त किया और कुछ गोलियां दागी। उसके बाद एक मकान में छिपे आतंकियों ने भागने की कोशिश करते हुए पहले तो जवानों पर ग्रेनेड दागा। फिर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाईं, जिसका जवानों ने जवाब दिया। अंतत: दो आतंकियों को मार गिराया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

पांच महीनों में 101 आतंकियों को किया ढेर
पुलिस के अनुसार दक्षिणी कश्मीर के शोपियां और त्राल में पांच आतंकियों के मारे जाने के साथ ही वर्ष 2019 के पांच महीनों में मारे गए आतंकियों का आंकड़ा 101 तक पहुंच गया है। यानी हर महीने औसतन 20 आतंकी मारे गए। मारे गए इन आतंकियों में 76 स्थानीय शामिल हैं, जबकि 25 पाकिस्तानी। इनका संबंध जैश-ए-मोहम्मद, लश्कर-ए-ताइबा, हिजबुल मुजाहिदीन और अंसार गज्वातुल हिंद से था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed