{"_id":"912089bef2399fd20909ba690ae4b561","slug":"trains-reached-jammu-late-because-of-rain-in-chennai-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चेन्नई में बारिश से जम्मू में ट्रेन प्रभावित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चेन्नई में बारिश से जम्मू में ट्रेन प्रभावित
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
Updated Thu, 03 Dec 2015 04:27 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चेन्नई में जबरदस्त बारिश के बाद जम्मू पहुंचने वाली दो ट्रेनों की आवाजाही पर असर पड़ा है। इसी के चलते दो और तीन दिसंबर को चेन्नई से कटड़ा के लिए रवाना होने वाली अंडमान एक्सप्रेस को स्थगित कर दिया गया है।
विज्ञापन
यह ट्रेन शुक्रवार और शनिवार को जम्मू नहीं पहुंचेगी और न ही जम्मू से चेन्नई के लिए रवाना होगी। इसके अलावा कन्याकुमारी से चलने वाली हिमसागर एक्सप्रेस भी स्थगित कर दी गई है।
विज्ञापन
चेन्नई में भारी बारिश के चलते जनजीवन पूरी तरह से अस्त-व्यस्त है और इसी के चलते रेल सेवा के प्रभावित होने पर जम्मू पहुंचने वाली ट्रेनों पर असर पड़ा है।
विज्ञापन
चेन्नई से जम्मू तीन दिन अंडमान एक्सप्रेस पहुंचती है। यह ट्रेन मंगलवार, शुक्रवार और शनिवार को जम्मू पहुंचती और उसी दिन रात को 11: 45 पर चेन्नई के लिए रवाना हो जाती है।
इसी तरह कन्याकुमारी से हिमसागर एक्सप्रेस सोमवार को जम्मू पहुंचती है और सोमवार रात 11:45 पर जम्मू से कन्याकुमारी के लिए रवाना हो जाती है।
चेन्नई में बारिश के बाद इनकी आवाजाही पर असर पड़ा है। दो और तीन दिसंबर को चेन्नई से रवाना होने वाली अंडमान एक्सप्रेस को बारिश के चलते स्थगित कर दिया है।
कन्याकुमारी से कटड़ा के लिए रवाना होने वाली हिमसागर एक्सप्रेस के भी स्थगित होने की पूरी संभावना है। जम्मू से अंडमान और कन्याकुमारी के लिए इन ट्रेनों की रिजर्वेशन लगभग पूरी हो चुकी है। इनके स्थगित होने के बाद अब हजारों यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ेगा।