फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Training center open

Jammu News: बागवानी विभाग ने मरालिया में खोला किसान प्रशिक्षण केंद्र

विज्ञापन
Training center open
कृषि उत्पादन विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव अटल डुल्लू ने किया उद्घाटन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मीरां साहिब। किसानों को प्रशिक्षित करने के लिए बागवानी विभाग ने शनिवार को प्रशिक्षण केंद्र का उद्घाटन किया। इस दौरान कृषि उत्पादन विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव अटल डुल्लू मुख्यातिथि के तौर पर उपस्थित थे। उन्होंने मरालिया ग्रेप फार्म में किसान प्रशिक्षण केंद्र भवन का उद्घाटन किया।
मुख्य सचिव ने कहा कि क्षेत्र के किसानों को इस केंद्र में प्रशिक्षण के साथ कई सुविधाएं दी जाएंगी। किसानों को अब खेती में भविष्य बनाने के लिए जागरूक किया जा रहा है। अब युवा भी बागवानी विभाग के बनाए प्रशिक्षण केंद्र में नई तकनीक सीख खेती कर अपना भविष्य उज्ज्वल कर सकते हैं। इस दौरान मशरूम कि खेती करने के बारे किसानों को जागरूक किया गया। मशरूम कि खेती करने वाले किसानों को मशरूम की अच्छी पैदावार करने पर उन्हें सम्मानित भी किया गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में मशरूम की अलग-अलग किस्मों के बारे में भी बताया गया, व प्रदर्शनी लगाकर किसानों को उनके फायदे भी बताए गए। इस दौरान कृषि विभाग के निदेशक केके शर्मा, बागवानी विभाग के निदेशक राम सेवक, आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

------

स्थानीय जनप्रतिनिधियों को नहीं मिला आमंत्रण: बीडीसी चेयरमैन
कार्यक्रम को लेकर मीरां साहिब के बीडीसी चेयरमैन दिलीप ने बागवानी विभाग पर आरोप लगाया है कि विभाग ने कार्यक्रम में स्थानीय जनप्रतिनिधियों को सूचित नहीं किया गया था। उन्होंने कहा कि विभाग ने कार्यक्रम की सूचना न तो डीडीसी को दी और न ही स्थानीय सरपंच, पंच, आदि को। स्थानीय किसानों को भी विभाग ने नहीं बुलाया। उन्होंने कहा कि विभाग ने क्षेत्र को छोड़ दूसरे क्षेत्रों से लोगों को आमंत्रित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed