{"_id":"7839d70eb1bd8790ad49e0ad779bb793","slug":"train-servicer-to-start-in-banihal-by-2020-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"2020 में शुरु होगा विश्व का सबसे ऊंचा रेलवे पुल ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
2020 में शुरु होगा विश्व का सबसे ऊंचा रेलवे पुल
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
Updated Thu, 25 Jun 2015 05:02 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महत्वाकांक्षी रेल लिंक परियोजना के तहत कटड़ा से बनिहाल तक रेल को पहुंचाने का काम वर्ष 2020 तक पूरा कर लिया जाएगा। इसके बाद ट्रेन से जम्मू संभाग को कश्मीर के बारामुला के साथ जोड़ने में कोई परेशानी नहीं आएगी। ये बातें बुधवार को रेलवे के राज्य मंत्री मनोज सिन्हा ने जिले के कौड़ी क्षेत्र में दौरा करने के बाद कही। इस दौरान उन्होंने दरिया चिनाब पर बन रहे विश्व के सबसे ऊंचे रेलवे पुल का शिलान्यास भी किया।
विज्ञापन
इसकी ऊंचाई जमीनी सतह से 359 मीटर होगी। वहीं यह पुल 1,315 मीटर लंबा बनेगा। रेलवे राज्य मंत्री ने कहा कि जम्मू-बारामुला रेल लिंक परियोजना के तहत श्री माता वैष्णो देवी के आधार शिविर कटड़ा तक रेल को पहुंचाने का काम पिछले वर्ष पूरा कर लिया गया था। अब आगे काम तेजी से जारी है। उन्होंने कहा कि इस रेल लिंक परियोजना को बनाने में कई प्रकार की परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है
विज्ञापन
इस दौरान इस प्रोजेक्ट को कुछ समय के लिए बंद भी करना पड़ा था, लेकिन उसके बावजूद इसके महत्व को देखते हुए काम को दोबारा शुरू करके इसको जारी रखा गया है। इस रेल लिंक परियोजना में कई सारे छोटे-बडे़ पुल तथा टनल बनाए जाने हैं। इनमें चिनाब पर बनने बाला पुल दुनिया का सबसे बड़ा रेलवे ब्रिज होगा। इसके डिजाइन को वर्ष 2012 मे मंजूरी मिली थी।
विज्ञापन
ई श्रीधरन की रिपोर्ट को लेकर रेल राज्य मंत्री मनोज सिन्हा ने कहा कि पुल की सेफ्टी को लेकर रिपोर्ट को पेश किया गया था, लेकिन, बाद में बनाए गए पैनल के द्वारा इसको सिरे से खारिज कर दिया गया और पाया कि रेल लिंक परियोजना के बदले जाने की कोई जरूरत नहीं है। पाया कि पहाड़ी क्षेत्रों में इसको बनाने की कोई दिक्कत नहीं है। इस दौरान रेल राज्य मंत्री के द्वारा कार्य की जांच भी की गई।