फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   TRAIN SERVICE BECAME LIFELINE IN KASHMIR

बर्फबारी के बाद कश्मीर घाटी में लाइफलाइन बनी रेल सेवा

Tue, 10 Jan 2017 10:25 PM IST
अमृतपाल सिंह बाली, अमर उजाला/श्रीनगर
अमृतपाल सिंह बाली, अमर उजाला/श्रीनगर Updated Tue, 10 Jan 2017 10:25 PM IST
विज्ञापन
TRAIN SERVICE BECAME LIFELINE IN KASHMIR
कश्मीर रेलवे - फोटो : PTI

कश्मीर घाटी में भारी बर्फबारी से कटे सड़क संपर्क के बीच रेल सेवा लोगों के लिए लाइफलाइन बन गई है। इस रेल सेवा से लोग उत्तरी कश्मीर से दक्षिणी कश्मीर तक बिना रुकावट यात्रा करते रहे।

विज्ञापन


कश्मीर में सीजन की अब तक की सबसे भारी बर्फबारी के कारण मंगलवार को पांचवें दिन भी सड़कों पर कई जगह बर्फ जमा है। फिसलन के चलते कई इलाकों में यातायात ठप है। कई इलाके शहरों से कटे हुए हैं।
विज्ञापन


इस सबके बीच कश्मीर में रेल सेवा पर बर्फबारी का कोई असर नहीं पड़ा। घाटी के लोगों के लिए बर्फ के बीच रेल किसी वरदान से कम नहीं है। बर्फ को चीरती हुई रेल सेवा कश्मीर में पांच दिन से लोगों के लिए लाइफलाइन बन गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

बर्फबारी के बाद सड़क मार्ग से यातायात प्रभावित

TRAIN SERVICE BECAME LIFELINE IN KASHMIR
बर्फबारी के बाद सड़क मार्ग से यातायात प्रभावित - फोटो : File Photo

परवेज अहमद ने बताया कि बर्फबारी के चलते श्रीनगर-बारामुला राजमार्ग पर काफी फिसलन है। इसके चलते सड़क यातायात प्रभावित हुआ है। उनको यह सफर ट्रेन से तय करना अधिक सरल लगा।

फारूक अहमद के अनुसार श्रीनगर से बनिहाल तक के सफर में ट्रैफिक जाम, फिसलन समेत कई दिक्कतें आईं,लेकिन ट्रेन से यह सफर बिना परेशानी और कम समय में तय होता है।

यह रेल सेवा ऐसे समय में लाइफलाइन से कम नहीं। वहीं, रेलवे प्रबंधन की भी पूरी कोशिश है कि वह यात्रियों को हर सुविधा प्रधान करे। रेलवे के एक अधिकारी ने बताया कि उनकी पूरी कोशिश है कि किसी भी स्थिति में रेल सेवा नहीं रुके।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed