फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Train halts at Samba bring relief to Army personnel from a journey of over four hours.

Jammu News: सांबा में ट्रेनों के ठहराव से सेना के जवानों को चार घंटे के ज्यादा सफर से राहत

विज्ञापन
Train halts at Samba bring relief to Army personnel from a journey of over four hours.
हिमसागर समेत कई ट्रेनों से बढ़ी संख्या सैनिकों ने स्थानीय स्टेशन पर उतरकर जताई खुशी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सांबा। लंबे समय के इंतजार के बाद सांबा रेलवे स्टेशन पर ट्रेनों का ठहराव शुरू होने से क्षेत्र के लोगों, विशेषकर सेना के जवानों में खुशी दिखी। सोमवार को सुबह सात बजे हिम सागर एक्सप्रेस समेत कई ट्रेनें जैसे ही सांबा रेलवे स्टेशन पर रुकीं, उसमें सफर कर रहे सांबा क्षेत्र के सेना के जवान अपने गृह स्टेशन पर उतरकर भावुक हो उठे।

सेना के जवान राहुल, नरेश, सिकंदर, गुरदीप और सोनू ने बताया कि कोविड-19 महामारी के दौरान सांबा रेलवे स्टेशन पर ट्रेनों का ठहराव बंद कर दिया गया था। इसके बाद उन्हें ड्यूटी पर जाने और छुट्टी के दौरान लौटने के लिए जम्मू या कठुआ रेलवे स्टेशन का सहारा लेना पड़ता था।
विज्ञापन

जवानों ने बताया कि दोनों स्टेशनों की दूरी 40 से 50 किलोमीटर होने के कारण उन्हें अतिरिक्त समय और पैसे खर्च करने पड़ते थे। ट्रेन से उतरने के बाद बसों या अन्य वाहनों से कई बार दो से तीन बार सफर बदलकर अपने गांव पहुंचना पड़ता था, जिससे काफी परेशानी होती थी। अब कम से कम चार घंटे के ज्यादा सफर से निजात मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि सांबा रेलवे स्टेशन पर ट्रेन रुकने से उन्हें बड़ी राहत मिली है। अब वे सीधे अपने गृह स्टेशन का टिकट लेकर यहां उतरकर कुछ ही मिनटों में अपने घर पहुंच सकेंगे। जवानों ने इस सुविधा के लिए केंद्रीय रेल मंत्री तथा स्थानीय सांसद का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्होंने विशेष रूप से सीमावर्ती क्षेत्र के लोगों और सुरक्षा बलों के जवानों की लंबे समय से चली आ रही समस्या का समाधान किया है।


नियमित एक्सप्रेस ट्रेनों के ठहराव की मांग की जाएगी
उधर रेल रोको संगठन के विजय सिंह, गिरदारी लाल, शिवदेव सिंह, जनकार चौधरी के अनुसार कि अभी कुछ ट्रेनों का ठहराव नहीं उन के लिए भी संघर्ष किया जाएगा। इसके लिए उन्होंने रेलवे विभाग को पहले से ही मांग पत्र दिया है कि कोविड से पहले जो 12 ट्रेन सांबा में रुकती थीं वहीं ट्रेनों का ठहराव किया जाए। ताकि सेना, सुरक्षाबलों के जवानों को अधिक राहत मिले। उन्होंने कहा कि अभी भी चार ट्रेनों के ठहराव बारे में सांसद को भी अवगत करवाया गया है। उन्हें आश्वासन दिया गया है कि अगले माह तक सभी ट्रेनों का सांबा में ठहराव हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed