{"_id":"5c36138fbdec2256c210e12f","slug":"traffic-stopped-in-udhampur-due-to-snowfall-in-kashmir","type":"story","status":"publish","title_hn":"कश्मीर में बर्फबारी के चलते उधमपुर में रोके गए वाहन, पर्यटकों को करना पड़ा समस्याओं का सामना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कश्मीर में बर्फबारी के चलते उधमपुर में रोके गए वाहन, पर्यटकों को करना पड़ा समस्याओं का सामना
Wed, 09 Jan 2019 09:00 PM IST
Pranjal Dixit
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: Pranjal Dixit
Updated Wed, 09 Jan 2019 09:00 PM IST
विज्ञापन
jammu srinagar Highway jam
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू-कश्मीर के उधमपुर में राष्ट्रीय राजमार्ग पर बधुवार को दोपहर के बाद घाटी जाने वाले वाहनों पर प्रतिबंध लगा रहा। वाहन उधमपुर में रोके जाने से यात्रियों व वाहन चालकों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। रोके गए वाहनों में बड़ी संख्या में पर्यटकों के वाहन भी थे।
राजमार्ग पर जाम की परेशानी को दूर करने के लिए पिछले कुछ दिनों से पुलिस उधमपुर से बारी बारी से वाहनों को घाटी की तरफ रवाना कर रही है। बुधवार को भी दोपहर बाद वाहनों के घाटी की तरफ जाने पर प्रतिबंध लगा दिया गया। रोके जाने के बाद देखते ही देखते वाहनों की लंबी कतार लगने लगी। रोके गए वाहनों में काफी संख्या में पर्यटकों के वाहन भी थे।
यात्रियों ने कहा कि पुलिस की तरफ से रोके जाने के बाद सबसे ज्यादा परेशानी पानी व शौचालय की सुविधा न मिलना है। राजमार्ग बंद होने पर सबसे ज्यादा महिलाओं को परेशान होना पड़ रहा। वाहन चालकों ने कहा क अक्सर पुलिस उनके वाहनों को जखैनी में ही रोक देती है। शाम करीब छह बजे पुलिस ने रोके गए सभी यात्री वाहनों को घाटी की तरफ रवाना कर दिया, जिसके बाद सभी ने राहत की सांस ली।