फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   traffic

यातायात जाम से नहीं मिल रहा छुटकारा

विज्ञापन
traffic
रामगढ़। सीमावर्ती सेक्टर रामगढ़ के मुख्य बाजार में बढ़ते अतिक्रमण के कारण रोजाना यातायात जाम आम बात हो गई है। अभी विवाह शादियों के सीजन में मुख्य बाजरा में जाम लगना आम बात है। अब सवाल यह उठता है कि सड़क पर लगने वाले जाम से वाहन चालकों को आखिर छुटकारा कब मिलेगा।
विज्ञापन

मुख्य बाजार में लगने वाला जाम सुरक्षा की दृष्टि से घातक सिद्ध हो सकता है। क्षेत्रवासी किरण कुमार, अक्षित, सन्नी चौधरी, सोनी शर्मा, विनोद कुमार, अशोक कुमार, राज कुमार, हैपी आदि का कहना है कि यात्री व निजी वाहन चालक मुख्य बाजार में लगने वाले जाम की समस्या से जूझते नजर आते हैं। स्थानीय प्रशासन, नगर परिषद व पुलिस सब कुछ जानते हुए भी अनजान बना हुआ है। राजनीतिक दबाव के चलते अतिक्रमण विरोधी अभियान चलाने से कतराता है। क्षेत्रवासियों की मानें तो लगने वाले जाम के लिए कुछ स्थानीय दुकानदार भी जिम्मेदार हैं। दुकानदार सामानों को बाहर लगा देते हैं। कुछ दुकानदारों ने दुकानों के आगे रेहड़ियां, फड़ियां लगवा रखी हैं, जिनसे वे रोजाना किराया वसूलते हैं। यही वजह है कि दिन प्रतिदिन अतिक्रमण बढ़ रहा है। लोगों ने प्रशासन का ध्यान इस ओर दिलाते हुए समस्या के समाधान की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed