{"_id":"63c41087b63f5048c006a6c8","slug":"traffic-rules-folow-samba-news-c-10-1-24572-2023-01-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: एसएलडी से छेड़छाड़ के मामले में 24 बसों का प्रमाणपत्र रद्द","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: एसएलडी से छेड़छाड़ के मामले में 24 बसों का प्रमाणपत्र रद्द
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
सांबा। सड़क सुरक्षा सप्ताह के दौरान मोटर व्हीकल विभाग ने नियमों की अवहेलना करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ एआरटीओ ने मुहिम छेड़ रखी है। इसी के चलते एसएलडी से छेड़छाड़ करने वाले 24 यात्री बस चालकों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए रविवार को फिटनेस सर्टिफिकेट रद्द कर दिए गए। उन्हें नए सिरे से निरीक्षण के लिए नोटिस जारी किया गया
परिवहन आयुक्त ने आने वाले दिनों में एसएलडी से छेड़छाड़ करने वाले चालकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश जारी किए हैं। यात्री बसों पर शिकंजा कसते हुए टीम एमवीडी ने उन यात्री बसों के फिटनेस प्रमाणपत्र को रद्द करने के लिए नोटिस जारी किया, जिन्होंने अपनी गति सीमित करने वाले उपकरणों से छेड़छाड़ की है, और अनुमत 60 किमी. प्रति घंटे की गति सीमा 120 किमी प्रति घंटा निर्धारित की है। यह अभियान आरटीओ जम्मू पंकज मंगोत्रा की देखरेख में परिवहन आयुक्त राहुल शर्मा के समग्र मार्गदर्शन में एआरटीओ रेहाना तबस्सुम और एमवीआई इंस्पेक्टर विकास श्रीवत्स द्वारा शुरू किया गया है। एआरटीओ रेहाना तबस्सुम ने कहा कि आज की मुहिम के दौरान मुख्य फोकस बिल्ट-अप स्पीड लिमिटिंग वाली बसों पर था।
मैसर्स जमकाश व्हीकलएड्स विजयपुर के सहयोग से टाटा सॉफ्टवेयर की मदद से जिन उपकरणों की इलेक्ट्रॉनिक रूप से जांच की गई (ओबीडी) और 24 बसें या तो एसएलडी के बिना या 60 किमी प्रति घंटे की निश्चित सीमा के बजाय 90 किमी प्रति घंटे से लेकर 120 किमी प्रति घंटे तक के टेंपर्ड इनबिल्ट एसएलडी के साथ पाई गईं। उन्होंने कहा कि ड्राइव के दौरान 140 वाहनों की जांच की, जिनमें से 70 वाहनों को विभिन्न उल्लंघन के खिलाफ चालान/, कंपाउंड किया गया। उल्लंघन करने वालों से मौके पर ही एक लाख की वसूली की गई। राज्य में बढ़ रहे सड़क हादसों को देखते हुए परिवहन आयुक्त यूटी ने यात्री वाहनों की गति पर नजर रखने के सख्त निर्देश जारी किए हैं, और वाहनों के साथ छेड़छाड़ करने वाले दोषी बस चालकों के फिटनेस प्रमाणपत्र को रद्द करने जैसी सख्त कार्रवाई करने का निर्देश दिया है।