{"_id":"9f39fab7fda1e70c7a1f23bcf592d89a","slug":"traffic-restored-on-jammu-srinagar-highway-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"26 घंटे बाद जम्मू-श्रीनगर हाईवे खुला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
26 घंटे बाद जम्मू-श्रीनगर हाईवे खुला
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
Updated Thu, 24 Sep 2015 12:55 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोमवार शाम से लगातार हो रही बारिश के बाद 26 घंटे बाद बुधवार शाम 5.30 बजे जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर यातायात बहाल किया जा सका। डोडा राजमार्ग को दोपहर दो बजे खोल दिया गया था।
विज्ञापन
तेज बारिश के बाद जिला पुंछ के कई इलाकों का जिला मुख्यालय से संपर्क कटा हुआ है। जिला कठुआ के बनी बसोहली को बुधवार दोपहर को बहाल किया गया। लेकिन अधिकांश मार्ग वाहनों की आवाजाही के लिए बुधवार देर शाम तक नहीं खुल पाए थे।
विज्ञापन
बारिश के चलते विभिन्न इलाकों में एक ही रात में 25 ट्रांसफार्मर जल गए। देर शाम तक कई इलाकों में बिजली सप्लाई बहाल नहीं हो पाई थी। कटड़ा में अर्द्धकुंवारी से भवन तक का नया मार्ग खोल दिया गया है।
विज्ञापन
सांझी छत हेलीकाप्टर सेवा बुधवार को भी खराब मौसम के चलते बंद रही। किश्तवाड़ में भी हाईवे से पत्थर हटा लिए गए हैं। डोडा राष्ट्रीय राजमार्ग पांच दिन बाद खोल लिया गया है।
रामबन में भी हाईवे को साफ कर लिया गया है। बारिश के चलते मोंगरी तहसील के डुग्गी गली गांव में तीन मकान गिरे हैं। सभी परिवार सुरक्षित जगह चले गए हैं।
सद्दल गांव को जाने वाला मार्ग पूरी तरह टूट गया है। जम्मू में बुधवार दिनभर मौसम साफ रहा, लेकिन ऊपरी इलाकों में बारिश से तवी नदी का जलस्तर अचानक बढ़ गया। मगर देर शाम तक जलस्तर घट गया था।