{"_id":"5ef243528ebc3e42b82f373b","slug":"traffic-reasi-news-jmu212783781","type":"story","status":"publish","title_hn":"रियासी जिले में आज से दौड़ेंगी बसें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रियासी जिले में आज से दौड़ेंगी बसें
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रियासी। कोरोना संकट के बीच हुए लॉकडाउन के दौरान से बंद पड़ी हुई यातायात व्यवस्था जिले में बुधवार से सुचारू होगी। जिला मुख्यालय से विभिन्न मार्गों पर मिनी बसें चलेंगी। अनलॉक में दी गई ढील के बाद और मौजूदा समय में सुबह नौ से शाम पांच बजे तक बाजारों के खुलने के बाद लोग खरीदारी करने नहीं पहुंच पा रहे थे। यातायात विभाग के निर्देश पर बुधवारा से लोगो की सुविधा के लिए बसें चलाने की प्रक्रिया जिले में शुरू हो जाएगी। बुधवार से रियासी से अरनास, कटड़ा, पौनी, सुरजनधार और ड़गाकोट टोट के लिए मिनी बसें चलेंगी।
अरनास के लिए पांच, पौनी और कटड़ा के लिए दस-दस जबकि सुरजनधार व ड़गाकोट के लिए पांच-पांच मिनी बसें चलाने की अनुमति मिली है। एआरटीओ आरके सनमोतरा ने बताया कि 50 प्रतिशत वाहनों को चलने की अनुमति दी गई है। इनमें पचास प्रतिशत तक ही सवारियों को बिठाने को कहा गया है। इस के अलावा हर वाहन को सैनिटाइज करने और उस में बैठने वाले यात्रियों को मास्क पहनना अनिवार्य होगा। सनद रहे कि रियासी से नरलू, तलवाड़ा, डेरा बाबा जेड़ी भागा, सिरला, पनासा आदि इलाकों में मिनी बसों को चलने की अनुमति फिलहाल नहीं दी गई है।