{"_id":"693dd60730f91c8873082b64","slug":"traffic-problem-samba-news-c-289-1-sjam1009-109896-2025-12-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: वाहन चालकों की मनमानी \nनियमों की उड़ रही धज्जियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: वाहन चालकों की मनमानी नियमों की उड़ रही धज्जियां
विज्ञापन
सांबा। कस्बे के मुख्य चौक हाइवे पर खडे बेतरतीबी यात्री वाहन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- हाईवे के किनारों पर यात्री वाहनों की लग रहीं कतारें, ओवरलोडिंग जारी
-यातायात विभाग के सड़क सप्ताह अभियान का नहीं दिख रहा असर
-बिना हेलमेट के चल रहे दोपहिया वाहन सवार
संवाद न्यूज एजेंसी
सांबा। जिले में यातायात नियमों की धज्जियां उड़ रही हैं। वाहन चालक मनमानी कर रहे हैं। इन पर यातायात विभाग के सड़क सप्ताह अभियान का कोई असर नहीं दिख रहा। हाईवे के किनारे यात्री वाहनों की कतारें लग रही हैं। यात्री वाहनों में आवेरलोडिंग भी जारी है। दोपहिया वाहन सवार बिना हेलमेट के सड़कों पर दाैड़ रहे हैं।
यातायात पुलिस और विभाग हर वर्ष सड़क सुरक्षा सप्ताह का आयोजन करते हैं। यात्री वाहन चालकों और आम लोगों को यातायात नियमों का पाठ पढ़ाया जाता है लेकिन इसका असर नहीं दिख रहा। स्थानीय निवासी रघुवीर सिंह, नरेश, देवेंदर, मनोहर लाल आदि ने बताया कि आज भी मार्गों पर यात्री वाहनों में ओवरलोडिंग साफ देखी जा सकती है। मुख्य चौक-चाैराहों व हाईवे पर यात्री वाहन बेतरतीब तरीखे से खड़े किए जा रहे हैं जिससे जाम की स्थिति बनी रहती है। लोगों कि अनुसार इस बारे में कई बार जिला प्रशासन को अवगत करवाया गया। कस्बे के मुख्य चौक पर बेतरतीबी खड़े यात्री वाहनों के खिलाफ उचित कार्रवाई करने की मांग की लेकिन कार्रवाई नहीं की जा रही। यातायात पुलिस के अभियान भी नाकाफी साबित हो रहे हैं। लोगों ने प्रशासन से मांग की कि नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ उचित कार्रवाई की जाए।
-- -- -- -
बीते सप्ताह अभियान चलाया था। जिले में नियमों का उल्लंघन करने पर 99 यात्री वाहन चालकों के चालान काटे गए थे। दोपहिया वाहन चालकों को हेलमेट पहनने के बारे में जागरूक किया गया। कई बार लोग भी नियमों की परवाह नहीं करते। हाईवे के मुख्य चौक पर खड़े होने वाले यात्री वाहनों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। ओवरलोडिंग पर भी शिकंजा कसा जा रहा है।
विज्ञापन
विक्रम, डीटीआई, ट्रैफिक पुलिस, सांबा