फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   traffic Police confiscated 70 licenses in two days

ट्रैफिक पुलिस ने दो दिनों में 70 के लाइसेंस किए जब्त

Mon, 18 Jan 2016 11:34 PM IST
अमृतपाल सिंह बाली/ अमर उजाला, श्रीनगर
अमृतपाल सिंह बाली/ अमर उजाला, श्रीनगर Updated Mon, 18 Jan 2016 11:34 PM IST
विज्ञापन
traffic Police confiscated 70 licenses in two days

अवैध पार्किंग और नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ ट्रैफिक पुलिस ने अपनी कार्रवाई में तेजी लाई है। नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है। लोगों ने इस कदम को सराहा है।

विज्ञापन


एसएसपी ट्रैफिक (श्रीनगर) मकसूद-उल-जमान ने अमर उजाला को बताया कि ट्रैफिक पुलिस ने नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ मुहिम तेज कर दी है। उन्होंने कहा कि अवैध पार्किंग से आवागमन में दिक्कतें आती हैं।
विज्ञापन


इसे देखते हुए विशेष अभियान छेड़ा गया है। मकसूद के अनुसार ट्रैफिक पुलिस ने विभिन्न मीडिया के जरिये नोटिस जारी किए हैं, जिससे लोगों को जानकारी दी जा सके कि उनके इलाके में कौन सी पार्किंग अलॉट है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बावजूद अवैध पार्किंग जारी है, जिसके खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। गाडि़यों को क्रेन से ट्रैफिक पुलिस के दफ्तर ले जाकर सीज किया जाता है या फिर उन पर स्टीकर लगाया जाता है, क्योंकि मैन पावर हमारे पास कम है।

उन्होंने यह भी बताया कि श्रीनगर में ट्रैफिक लाइट का पालन लोग कम करते हैं। इसको लेकर भी ट्रैफिक पुलिस ने मुहिम छेड़ी है। हर चौराहे पर कैमरे इन्स्टाल किए गए हैं, जो भी लाल बत्ती को पार करता है, उसकी रिकॉर्डिंग भी की जाती है।

इसके बाद आगे खड़ी ट्रैफिक पुलिस की एक और टीम को सूचित किया जाता है, जो न सिर्फ उसका जुर्माना करते हैं, बल्कि लाइसेंस जब्त कर आरटीओ भेजा जाता है तीन महीने की सस्पेंशन के लिए। एसएसपी ने यह भी जानकारी दी कि अभी तक दो दिनों के भीतर करीब 70 लाइसेंस जब्त किए गए हैं।

ट्रैफिक पुलिस के पास सीज की गई गाडि़यों को रखने की जगह की भी कमी है। इसको लेकर एसएसपी ट्रैफिक मकसूद-उल-जमान ने बताया कि केवल 30 से 35 गाडि़यों को रखने की जगह है।

इसके अलावा अतिरिक्त जगह की व्यवस्था के लिए भी उन्होंने संबंधित विभाग को सूचित किया है। उन्होंने यह भी जानकारी दी कि चौराहों पर अभी मैन्युअल कैमरा इनस्टॉल किए गए हैं। जल्द सीसीटीवी इनस्टॉल किए जाएंगे।


गौरतलब है कि ट्रैफिक पुलिस की इस सख्ती पर ज्यादातर संतुष्टि जता रहे हैं। उनका मानना है कि जब तक पुलिस द्वारा सख्ती नहीं बरती जाएगी, तब तक लोग नियमों के पालन के प्रति गंभीर नहीं होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed