{"_id":"afa7614935dd8a29bd35e3b7f09aa13b","slug":"traffic-jaam-is-a-big-problem-in-jammu-city-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"इस जाम से कौन दिलाएगा छुटकारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इस जाम से कौन दिलाएगा छुटकारा
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
Updated Mon, 16 Nov 2015 09:17 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर में मिनी बसों और बसों के मनचाही जगह रुकने से हर तरफ जाम की स्थिति बन रही है। हालात यहां तक हैं कि बीच सड़क पर वाहन रोक कर सवारियों को बैठाया जाता है।
विज्ञापन
इससे हर दस मिनट के बाद जाम लग रहा है। दरबार मूव होने के बाद शहर में वीआईपी मूवमेंट बढ़ने और अन्य वाहनों के बोझ के बीच मिनी बसों और बस चालकों की यह मनमानी जाम का सबसे बड़ा कारण बन गई है।
विज्ञापन
बड़ी बात यह है कि यातायात पुलिस के सामने यह सब हो रहा है। शहर के सतवारी से बिक्रम चौक, बिक्रम चौक से शुरू होने वाले फ्लाई ओवर, गांधी नगर, अप्सरा रोड, त्रिकुटा नगर, बीसी रोड, यूनिवर्सिटी रोड, परेड आदि में चलने वाली मिनी बसें और बसें बीच सड़कों पर रुक जाती हैं।
विज्ञापन
ग्रेटर कैलाश से पंजतीर्थी तक चलने वाली मिनी बसें दस किलोमीटर के सफर में 50 से अधिक स्थानों पर रुक रही हैं। बिक्रम चौक से सतवारी तक चलने वाली बसें तीन किलोमीटर के सफर में दो दर्जन स्थानों पर रुक रही हैं।
इनकी वजह से बिक्रम चौक और वेयर हाउस में हर रोज हर दस मिनट के अंतराल के बाद जाम लग रहा है। शहर में नगर निगम ने कुछ जगह पैसेंजर शेड बनाए हैं, लेकिन यहां कोई बस रोकी नहीं जा रही है।
पैसेंजर शेड में अतिक्रमण हो चुका है। शहर में मिनी बसों और बसों के लिए स्टाप नाममात्र के हैं। इसकी वजह से यातायात पुलिस को भी कार्रवाई करने में दिक्कत आ रही है।
एसएसपी ट्रैफिक मोहन लाल ने बताया आरटीओ और नगर निगम से बात की गई है। कहा गया है गया है कि वह शहर में मिनी बसों और बसों के स्टाप निर्धारित करके दें। यदि निर्धारित हैं, तो वहां पर बोर्ड लगाएं, ताकि यातायात कर्मी कार्रवाई कर सकें।