प्रस्ताव: जम्मू शहर में 90 जगहों पर बनेंगे ट्रैफिक बूथ, बैठने-पीने के पानी और शौचालय की व्यवस्था भी होगी
शहर में इस समय चंद जगहों पर बूथ बने हैं। इनमें सतवारी, नरवाल, ज्यूल चौक समेत कुछ और लोकेशन हैं, लेकिन अब शहर में 90 जगहों पर बूथ बनेंगे। इसमें शौचालय की व्यवस्था करने को भी कहा गया है। पीने के लिए पानी, बैठने की जगह और अन्य जरूरी सुविधाएं होंगी, ताकि बारिश या धूप में ट्रैफिक पुलिस कर्मियों को दरबदर न होना पड़े।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत शहर में 90 जगहों पर ट्रैफिक बूथ बनाए जाएंगे, इससे यातायात पुलिस कर्मियों को सहूलियत मिलेगी। इसके लिए यातायात पुलिस ने 10 दिन पहले स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट में अपना प्रस्ताव बनाकर नगर निगम को भेजा है।
ड्यूटी पर तैनात महिला कर्मियों को अधिक परेशानी झेलनी पड़ती है, इसलिए बूथ में शौचालय की व्यवस्था भी करने को कहा गया है। साथ ही धूप, बारिश से बचने के लिए बूथ बनाने को कहा गया है। स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट में प्रस्ताव भेज दिया गया है। जल्द ही इस पर काम होने की उम्मीद है। कौशल शर्मा, एसएसपी, ट्रैफिक पुलिस
विज्ञापन
ई-चालान के लिए 60 मशीनें दी गईं
शहर में यातायात नियम तोड़ने वालों के चालान काटने में ई-चालान की व्यवस्था होगी। पूरी तरह से ई-चालान होंगे। इसके लिए ट्रैफिक पुलिस कर्मियों को 60 मशीनें दी गई हैं। इन मशीनों से लोगों के पैसे उसी समय उनके एटीएम कार्ड से काट लिए जाएंगे। या फिर पैसे लेकर उनको रसीद दे दी जाएगी। मशीन में नियम तोड़ने का ओफेंस फीड किया जाएगा। इसके बाद ओफेंस का जुर्माना कटकर रसीद दे दी जाएगी।